
अमित शाह का सम्राट चौधरी को 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा, क्या दोहराई जा रही है विष्णु साय वाली कहानी?
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाने के वादे से तमाम तरह की अटकलें बढ़ गई हैं. खासकर सीएम नीतीश कुमार को लेकर. इसके पहले भी बिहार सीएम पर सस्पेंस पर उनके जवाब से काफी सुर्खियां बनी थीं. वैसे, अमित शाह ने ऐसे ही एक और नेता को बड़ा आदमी बनाने का वादा किया था, जो बाद में बन भी गया.
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा है. पर जिस तरह की बातें इस सप्ताह निकल कर आईं हैं वो पार्टी कार्यकर्ताओं ही नहीं आम जनता के बीच भी गफलत फैला रही हैं. फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बयानों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. अमित शाह ने 30 अक्टूबर को तारापुर की रैली में कहा कि सम्राट जी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे. जाहिर है कि अमित शाह के इस बयान ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार बना दिया है.
दूसरी ओर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान भी कम उलझाऊ नहीं है. अमित शाह के पुराने बयान की ही तरह ललन सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए देखे जाते हैं कि चुनाव के बाद तय होगा कि बिहार का सीएम कौन बनेगा? हालांकि, दोनों ही नेताओं ने यह भी दोहराया है कि पिछले चुनाव में जेडीयू की कम सीट आने के बावजूद नीतीश कुमार ही सीएम बनाए गए थे.
इस बार नीतीश के विरोधी ही नहीं, उनके साथियों के बयानों से लग रहा है कि नीतीश कुमार की कुर्सी पर उतनी मजबूत नहीं है. ऐसे में विश्लेषण इसी बात का रह जाता है कि क्या ये बयान एनडीए में आंतरिक कलह के संकेत हैं? या ये सब बीजेपी किसी रणनीतिक चाल के तहत हो रहा है?
1-सम्राट चौधरी की ताजपोशी का संकेत या प्रचार की चाल?
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक ग्राउंड रिपोर्ट की मानें तो तारापुर विधानसभा सीट के लोग यह मानकर चल रहे हैं कि बहुत संभावना है कि सम्राट चौधरी जीतने के बाद बिहार के सीएम बन जाएं. इस रिपोर्ट में गांव का एक व्यक्ति कहता है कि कौन जाने, शायद हम विधानसभा में भविष्य के मुख्यमंत्री को भेजने वाले हैं. आखिर शाह जी ने इशारा तो दे ही दिया है.
दरअसल 30 अक्टूबर 2025 को मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पक्ष में जोरदार अपील की. उन्होंने कहा, सम्राट जी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे. यह बयान न केवल स्थानीय स्तर पर सम्राट चौधरी के चुनाव प्रचार को गति देने वाला था, बल्कि बिहार के कुछ हिस्से में बीजेपी के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. सम्राट चौधरी, जो भाजपा के कद्दावर नेता हैं जो नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन होने के बाद उप-मुख्यमंत्री बने, लंबे समय से पार्टी के अंदरूनी दावेदार माने जाते रहे हैं. लेकिन अमित शाह का यह बयान 'बड़ा आदमी' शब्द के साथ आया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







