
अमिताभ को नहीं दी फीस, अभिषेक ने बताया क्यों 'पा' के लिए ठुकरा दिया था 60 करोड़ का ऑफर
AajTak
आर. बाल्की की फिल्म पा को अभिषेक बच्चन ने सिर्फ 17 करोड़ के बजट में बनाया था. फिल्म के लिए उन्हें 60 करोड़ का ऑफर भी मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. जानिए क्यों ये फैसला आगे चलकर सही साबित हुआ और कैसे पा ने बॉक्स ऑफिस और नेशनल अवॉर्ड्स दोनों में इतिहास रचा.
2009 में आर. बाल्की की फिल्म 'पा' ने भारतीय सिनेमा में एक खास इतिहास रच दिया था. इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन- दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिला. अमिताभ को लीड रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि अभिषेक को फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी) का नेशनल अवॉर्ड मिला.
भावनात्मक पहलू के अलावा, पा एक ऐसी फिल्म भी बनी जिसे सटीक प्लानिंग और समझदारी भरे बिजनेस फैसलों की मिसाल माना जाता है. पा में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म को कम बजट में प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी भी उठाई. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता से इस बारे में कितनी ईमानदारी से बात की थी.
पिता को किया कास्ट, नहीं दी फीस
अभिषेक ने कहा- मैंने ये फिल्म एक प्रोड्यूसर के तौर पर 17 करोड़ रुपये में बनाई. मैं फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन के पास गया, जो मेरे पिता भी हैं, और उनसे कहा- मैं ये फिल्म बनाना चाहता हूं, लेकिन मैं आपको फीस नहीं दे पाऊंगा, क्योंकि फिल्म का बजट 17 करोड़ है. अगर इससे ज्यादा हुआ तो फिल्म काम नहीं करेगी. जो भी मुनाफा होगा, वही मैं आपको दूंगा. और उन्होंने तुरंत हामी भर दी.
ये फैसला सिर्फ पिता-बेटे के भरोसे को ही नहीं दिखाता, बल्कि अभिषेक की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें उन्होंने तुरंत मुनाफे के बजाय फिल्म की लंबी उम्र और उसकी वैल्यू पर भरोसा किया.
60 करोड़ का ऑफर ठुकराया

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











