
अमरावती हत्याकांड: मास्टरमाइंड इरफान के इशारे पर हुआ था उमेश कोल्हे का कत्ल, पुलिस ने नागपुर में दबोचा
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में हुई केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब तक इस मामले में इरफान खान (35) समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है.
महाराष्ट्र के अमरावती में हुई केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब तक इस मामले में इरफान खान (35) समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है. इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड इरफान खान को बताया जा रहा है. इरफान खान एक एनजीओ चलाता है. नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर केमिस्ट की हत्या करने का निर्देश इरफान ने ही दिया था और उसी ने पूरी योजना बनाई थी. अमरावती के सिटी कोतवाली पुलिस थाने की इंस्पेक्टर नीलिमा अराज ने बताया कि उमेश कोल्हे मर्डर केस से जुडे़ मामले में नागपुर से 7वीं गिरफ्तारी की गई है.
21 जून को हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी और इस सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या करने से एक हफ्ते पहले हुई थी.
अमरावती सिटी कोतवाली के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, "उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे. उन्होंने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में उनकी टिप्पणियों के लिए कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट साझा किया था. उन्होंने गलती से पोस्ट को एक ऐसे ग्रुप में साझा कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे, जिसमें उनके ग्राहक भी शामिल थे."
पुलिस ने ये भी बताया कि मुख्य आरोपी इरफान खान ने उमेश की हत्या की साजिश रची और इसके लिए लोगों को शामिल किया था. इरफान खान ने अन्य पांच आरोपियों को 10-10 हजार रुपए देने और भागने के लिए एक कार देने का वादा किया था.
मेडिकल स्टोर से लौटते समय हुई थी घटना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









