
अमरावती: पूर्व सांसद नवनीत राणा को फिर मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, हैदराबाद से भेजा गया पत्र
AajTak
बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी भरा पत्र भेजा गया है. यह पत्र हैदराबाद के जावेद नाम के शख्स ने स्पीड पोस्ट से भेजा. राणा के निजी सहायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अमरावती में भाजपा नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी मिली है. इस बार धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके ऑफिस में पहुंचा. बताया जा रहा है कि पत्र हैदराबाद निवासी जावेद नाम के शख्स द्वारा भेजा गया. पत्र में बेहद आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है.
पत्र में राणा को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. इस घटना से राणा की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं. इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार का मामला और अधिक गंभीर बताया जा रहा है.
पूर्व सांसद नवनीत राणा को धमकी
घटना की जानकारी मिलते ही नवनीत राणा के निजी सहायक मंगेश कोकाटे ने राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. धमकी देने के पीछे की वजह और आरोपी की मंशा का पता लगाने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
दीवाली के ठीक बाद इस धमकी प्रकरण से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. महिला नेताओं को मिल रही लगातार धमकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है. फिलहाल राजापेठ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच जारी है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







