
अमरावती: उमेश कोल्हे की हत्या का मास्टरमाइंड इरफान रेप केस में भी आरोपी, 19 दिन तक इंदौर की जेल में रहा
AajTak
उमेश कोल्ही की हत्या का मास्टरमाइंड इमरान रेप केस का भी आरोपी है. दरअसल, इमरान के खिलाफ इंदौर में रेप केस में FIR दर्ज हुई थी. इतना ही नहीं, आरोपी इरफान 19 दिन तक इंदौर की जेल में भी रहा था.
अमरावती में 21 जून को मेडिकल संचालक उमेश कोल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान को गिरफ्तार कर लिया था. अब इरफान से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ इंदौर में एक रेप का मामला भी दर्ज है. इस आरोप में आरोपी इरफान 19 दिन तक इंदौर की जेल में रहा था.
इरफान के वकील ने उसकी ज़मानत अर्ज़ी दायर भी की थी. इसकी क़ॉपी सामने आई है. इसके मुताबिक आरोपी इरफान पर रेप केस के साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. इरफान पर ये भी आरोप था कि वह पीड़िता को सब्जी मंडी चौराहे से दूसरे आरोपी के साथ जबर्दस्ती ले गया था.
महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर हुई थी. इस पोस्ट के बाद उमेश पर आतिब और शाहरुख ने जानलेवा हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया. लेकिन इस मामले का मास्टमाइंड इरफान शेख था.
इरफान ने सबसे पहले अपनी साजिश में मौलाना मुदस्सिर अहमद को साथ लिया था. फिर मुदस्सिर को उमेश कोल्हे की रेकी करने का काम मिला. इरफान ने इसके बाद शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को चुना. ये सारे के सारे दिहाड़ी मजदूर थे. पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद 21 जून की रात आतिब और शाहरुख ने उमेश की हत्या की.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









