
अमरनाथ यात्रा: बालटाल रूट पर कैसे दरके पहाड़, देखें भूस्खलन का वीडियो
AajTak
अमरनाथ यात्रा मार्ग में बालटाल के रेनपथरी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था. इस घटना में एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई और पांच तीर्थ यात्री घायल हुए. भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया था. हालांकि, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कर्मियों ने मलबा साफ कर दिया है. मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











