
अभी बाकी है मॉनसूनी बरसात, इन राज्यों में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
AajTak
मॉनसून पहाड़ों सहित उत्तर और पश्चिम भारत से विदा हो चुका है. अब जल्दी ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों से मॉनसून की पूरी तरह वापसी हो सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल.
दिल्ली में पिछले सप्ताह तक लगातार भारी बारिश के बाद 2 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है. हालांकि, हर साल 25 सितंबर के आस-पास दिल्ली से मॉनसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार विदाई देरी से हुई. अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून यूपी समेत कई राज्यों से भी विदा हो जाएगा.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मॉनसून की विदाई हो सकती है. IMD के मुताबिक, मॉनसून वापसी की अक्ष रेखा मध्य नेपाल से उत्तर प्रदेश के नौतनवा, सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन, महाराष्ट्र के नंदुरबार और गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर तक जा रही है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Skymet के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत और उप-क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट लक्षद्वीप के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. इसके प्रभाव से अगले 3 दिनों में एक निम्न दबाव बन सकता है जो सशक्त होकर डिप्रेशन बनेगा. गुजरात एमपी, महाराष्ट्र में कई जगह से मॉनसून विदा हो सकता है. 11 अक्टूबर तक केरल में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वहीं, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, असम, मेघालय और कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत, केरल और तमिलनाडु में आज बहुत भारी बारिश की संभावना है, इसके बाद बारिश में कमी आएगी.
अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम? मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









