
'अभिषेक 2 साल की उम्र से राजनीति में हैं', बंगाल की CM ममता ने याद की 33 साल पुरानी घटना
AajTak
सीएम ममता ने राजनीति में एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि 1990 में जब तत्कालीन सत्तारूढ़ सीपीआईएम नेताओं ने उन पर हमला किया था, तब वह अस्पताल में भर्ती थीं. तब अभिषेक उनके लिए बहुत चिंतित थे. वह मेरी मां की गोद में बैठा रहता था और चिंतित होकर मुझे देखता रहता था.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जब 2 साल के थे, वह तब से राजनीति में हैं. ये बातें कहीं अभिषेक बनर्जी की बुआ और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने. दरअसल, ममता और अभिषेक दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक रैली में शामिल हुए. रैली का आयोजन सीएम के भतीजे की 2 महीने की जन संजोग यात्रा का समापन के अवसर पर हुआ था. इस यात्रा का उद्देश्य बंगाल के जनसमूह तक पहुंचना था.
इस दौरान ममता ने कहा कि जब अभिषेक 2 साल का था, तब मुझ पर CPIM ने हमला किया था. तभी से वह राजनीति में हैं. वह पॉलिटिक्स में मेरी वजह से नहीं आया, बल्कि वह उन लोगों के 'प्यार' के कारण राजनीति में आया.
सीएम ममता ने अभिषेक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आप सभी जन संजोग यात्रा से जुड़े. मैं उन सभी युवाओं, माताओं और बेटियों को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अभिषेक के साथ हाथ मिलाया. मंच पर अभिषेक की बुआ ममता काफी प्रभावित दिखीं. उन्होंने AITC के अध्यक्ष के रूप में अपनी बातें रखीं. ममता ने कहा कि मैं सीएम के रूप में नहीं बल्कि AITC के अध्यक्ष के रूप में बोलने आई हूं. आज मैं अपने परिवार के खिलाफ बोले गए सभी अपशब्दों का जवाब दूंगी.
सीएम बनर्जी ने कहा कि आज, मैं अभिषेक को एक बच्चे के रूप में उनकी यादों से जुड़ी एक गिफ्ट देना चाहती हूं और यह उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा होगा, जो कहते हैं कि दीदी भाईपो के कल्याण के लिए काम करती है, यह उन लोगों को करारा जवाब होगा जो अभिषेक पर परिवारवाद का मजाक उड़ाते हैं.
ममता ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों से एक किस्सा साझा करते हुए अपने भतीजे के प्रति प्रेम को जाहिर किया. उन्होंने कहा कि 1990 में जब तत्कालीन सत्तारूढ़ सीपीआईएम नेताओं ने उन पर हमला किया था, तब वह अस्पताल में भर्ती थीं. तब अभिषेक उनके लिए बहुत चिंतित थे. वह मेरी मां की गोद में बैठा था और चिंतित होकर मुझे देख रहा था. जब मेरी मां ने मुझसे घटना के बारे में पूछा, तो 2 साल के अभिषेक ने ध्यान से सुना. अगले दिन उन्होंने एक झंडा लिया और 'दीदी के मरले केनो सीपीआईएम, जोबाब दाओ' के नारे लगाए.
इस दौरान सीएम ने एक पुरानी फोटो अभिषेक को भेंट की. इसमें अभिषेक 2 साल के थे और ममता की मां गायत्री देवी की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. अभिषेक ने तस्वीर को स्वीकार किया और अपनी बुआ के पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








