
अभिषेक, श्रृंगार, रामलला का जन्म और 56 भोग... रामनवमी पर दुनिया देखेगी अयोध्या में सूर्य तिलक
AajTak
आज रामनवमी है और अयोध्या में जश्न का माहौल है. दोपहर 12 बजे राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पूरा संसार श्रीराम लला का सूर्य तिलक देखेगा. सुबह 9:30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक होगा, जो पूरे एक घंटे तक चलेगा. इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया जाएगा. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरी दुनिया देख सकेगी. इसका सीधा प्रसारण होगा.
आज रामनवमी का त्योहार है और अयोध्या में जश्न की तैयारियां दिव्य और भव्य हैं. प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उल्लास में रामनगरी डूब चुकी है. राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या के तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम की नगरी की भव्यता अलग ही लग रही है. सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. सबसे पहले राम लला का अभिषेक होगा.
राम मंदिर में यह द्वितीय जन्मोत्सव है. सुबह 10.30 बजे से एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार होगा. उसके बाद प्रसाद लगाया जाएगा. दोपहर 12 बजे राम लला का जन्म होगा. मंदिर में पूजन-अर्चन-आरती और सूर्य तिलक होगा. शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रायल कराया गया. जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी होगा. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों से लेकर राम मंदिर समेत पूरे राम जन्मभूमि परिसर का दृश्य आलौकिक प्रतीत हो रहा है. दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला का जन्म होते ही उल्लास अपने चरम पर होगा.
दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव
राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज प्रात:काल भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा. सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक भगवान का श्रृंगार होगा. उसके बाद प्रसाद लगेगा. तब तक दोपहर 12 बज जाएंगे. चैत्र शुक्ल की नवमी पर दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पहले जन्म की आरती होगी. भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. इससे भी एक श्रेष्ठ काम यह होगा कि राम सूर्यवंशी अर्थात भगवान राम ने सूर्य वंश में जन्म लिया. भुवन भास्कर सूर्य दोपहर 12 बजे जब राम का जन्म होगा, तब राम लला के ललाट पर अपनी किरणों से तिलक लगाएंगे. इसे सूर्य तिलक कहते हैं. ये प्रयोग पिछले साल किया गया था और सफल रहा था.
4 मिनट तक सूर्य की किरणें लगाएंगी ललाट पर तिलक

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








