
अभिषेक का रोमांटिक सीन देख क्या कहती हैं ऐश्वर्या? एक्टर ने दिया जवाब
AajTak
फिल्म 'द बिग बुल' के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन 'द कपिल शर्मा शो' पर नजर आए थे. इस शो में अभिषेक से पूछा जाता है कि क्या कभी ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी फिल्म के रोमांटिक सीन्स को रिव्यू करती हैं?
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने मजेदार जवाब और ह्यूमर के लिए बखूबी जाने जाते हैं. कई बार अभिषेक सोशल मीडिया ट्रोल्स को भी दिलचस्प जवाब देकर उनका मुंह बंद करते नजर आते हैं. फिल्म 'द बिग बुल' के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन 'द कपिल शर्मा शो' पर नजर आए थे. इस शो में अभिषेक से पूछा जाता है कि क्या कभी ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी फिल्म के रोमांटिक सीन्स को रिव्यू करती हैं? कपिल शर्मा ऐसे कई दिलचस्प सवाल पूछकर स्टार्स को असमंजस में डाल देते हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. ऐश्वर्या रखती हैं सेम प्रोफेशन से ताल्लुक अभिषेक बच्चन ने कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह भी इस प्रोफेशन से ताल्लुक रखती हैं. कपिल पूछते हैं कि पत्नी जो होती है वह एक अच्छी क्रिटीक भी होती है. कभी ऐसा हुआ है कि आपका रोमांटिक सीन देखा किसी फिल्म में और आपको सलाह दी की आप और बेहतर कर सकते थे या आप ज्यादा कर रहे हो. ऐसा कभी बोलती हैं आपको?More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












