
अब WhatsApp से बुक कर सकेंगे Delhi Metro का टिकट, ये है आसान तरीका
AajTak
Delhi Metro ने WhatsApp बेस्ड टिकटिंग की शुरुआत कर दी है. इसके लिए DMRC के कॉन्टैक्ट नंबर को सेव करना होगा और फिर चैटबॉट की मदद से QR Based टिकट को खरीद सकेंगे. इसकी पेमेंट UPI, Credit और Debit कार्ड से कर सकेंगे. इस सर्विस का इस्तेमाल नेशनल या इंटरनेशनल पैसेंजर दोनों कर सकेंगे. आइए डिटेल्स में जानते हैं इसके बारे में.
Delhi Metro ने WhatsApp बेस्ड टिकटिंग की शुरुआत कर दी है. इसके लिए टोकन लाइन या किसी काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी. पैसेंजर सिर्फ वॉट्सऐप चैटबॉट के जरिए इसे खरीद सकेंगे. इस सर्विस की शुरुआत अभी Airport Line पर की गई है.
यूजर्स को सिस्टम जनरेटेड QR code मिलेगा, जो सीधा मोबाइल पर ही प्राप्त होगा. दिल्ली मेट्रो रेल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया है कि इससे ट्रैवल एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इसकी पेमेंट UPI, Credit और Debit कार्ड से कर सकते हैं.
वॉट्सऐप बेस्ड टिकट जनरेट करने के लिए नेशनल या इंटरनेशनल पैसेंजर को DMRC के वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट नंबर को सेव करना होगा, जो 9650855800 है. यह चैटबॉट हिंदी और इंग्लिश को सपोर्ट करता है.
एक बार टिकिट खरीदने के बाद उसे पूरे दिन के बिजनेस आवर्स के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि एक बार एंट्री करने के बाद पैसेंजर को 65 मिनट के अंदर एग्जिट करना होगा. ध्यान रखें कि Business Hours के बाद इसे बुक नहीं किया जा सकेगा. इस महीने की शुरुआत में DMRC ने QR Codes Based पेपर टिकट को पेश किया था. यह सर्विस सभी लाइन के लिए उपलब्ध थी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










