
अब 27 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, स्पाइसजेट, इंडिगो और एअर इंडिया के विमान शामिल
AajTak
विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब 27 फ्लाइट्स को थ्रेट मिला है. इसमें स्पाइसजेट की 7, इंडिगो की 7, एअर इंडिया की 6 और विस्तारा की 7 फ्लाइट्स शामिल हैं, जिन्हें धमकी दी गई है.
विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब 27 फ्लाइट्स को थ्रेट मिला है. इसमें स्पाइसजेट की 7, इंडिगो की 7, एअर इंडिया की 6 और विस्तारा की 7 फ्लाइट्स शामिल हैं, जिन्हें धमकी दी गई है.
इन धमकियों के बाद कई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, एअर इंडिया की 6, फ्लाइट्स के साथ ही स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा की 7-7 फ्लाइट्स इस धमकी के बाद प्रभावित हुईं हैं.
ये धमकी इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा, स्पाइसजेट, एलायंस एयर और अकासा एयर की 95 उड़ानों को इसी तरह की धमकियां मिलने के एक दिन बाद आई है.
बता दें कि 9 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 200 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. जिनमें से अधिकतर थ्रेट सोशल मीडिया के माध्यम से आए हैं. जिसके कारण कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी डायवर्ट करना पड़ा है.
सरकार ने मेटा और X से मांगा डाटा
सूत्र ने बताया कि सरकार ने गुरुवार को सोशल मीडिया कंपनियों मेटा और एक्स से कई एयरलाइन्स को निशाना बनाकर किए गए फर्जी कॉल और मैसेज से संबंधित डेटा शेयर करने के लिए कहा और उनसे सहयोग करने को कहा.सरकार ने शीर्ष मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी ग्रुप्स से भी ऐसे फर्जी कॉल के पीछे के लोगों की पहचान करने में सहयोग करने के लिए कहा है, क्योंकि यह सार्वजनिक हित से जुड़ा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









