
'अब हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिरों की जमीन पर BJP की नजर...' उद्धव ठाकरे ने उठाए सवाल
AajTak
उद्धव ठाकरे ने BJP पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनकी नजर धर्मों के धार्मिक स्थलों की जमीन पर है, जिन्हें वो अपने मित्रों को सौंपना चाहती है. बीजेपी के स्थापना दिवस पर 'शिव संचार सेना' के शुभारंभ के दौरान उन्होंने इसे जनता के समक्ष सच्चाई बताने का समय बताया और बीजेपी को धार्मिक ढांचे नुकसान न पहुंचाने की चेतावनी दी.
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है. उद्धव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वक्फ के बाद अब बीजेपी की नजर ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीनों पर है, जिन्हें उनके मित्र को सौंपा जाएगा. साथ ही ठाकरे ने बीजेपी को राम जैसा व्यवहार करने की सलाह दी.
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) के आईटी और कम्युनिकेशन विंग 'शिव संचार सेना' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. उद्धव ने कहा कि वक्फ कानून लागू करने के बाद बीजेपी की नजर अब ईसाई, जैन, बौद्ध और हिंदू मंदिरों की जमीनों पर है, जिन्हें उनके मित्र को सौंपा जाएगा. इन्हें किसी भी समुदाय से कोई प्रेम नहीं है.
बीजेपी को अब राम जैसा व्यवहार करना चाहिए, ना कि देश के धार्मिक ढांचे को नुकसान पहुंचाना चाहिए. उद्धव की ये टिप्पणी बीजेपी के 45वें स्थापना दिवस पर की गई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी. सरकार का कहना है कि यह कानून देश में मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों से संबंधित सुधार लाएगा. उद्धव ठाकरे ने कहा, 'उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया है और सभी को अपनी आंखें खोलनी चाहिए', यह कहते हुए कि यह ‘ऑर्गनाइजर’ के लेख के संदर्भ में है, जिसे बाद में शायद हटा दिया गया.
वक्फ कानून को लेकर कोर्ट जाएंगे उद्धव ठाकरे?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








