
'अब हम आजाद हैं, किसी भी कीमत पर तानाशाही...', बांग्लादेश का PM बनने से पहले तारिक रहमान की कट्टरपंथी जमात को चेतावनी!
ABP News
Bangladesh Tarique Rahman: बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश में हर कीमत पर कानून व्यवस्था कायम रखनी होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी बहाने से किसी के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता.
बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने देश की जनता से एकता बनाए रखने की अपील की. तारिक रहमान ने पार्टी की जीत को उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए बलिदान दिया. देश की जनता को संबोधित करते हुए शनिवार (14 फरवरी 2026) को बीएनपी चीफ ने कहा, 'यह जीत बांग्लादेश की है. यह जीत लोकतंत्र की है. यह जीत उन लोगों की है, जिन्होंने लोकतंत्र की उम्मीद रखी और इसके लिए बलिदान दिया. आज से हम सभी आजाद हैं और अब अधिकारों का असली अर्थ बहाल हो गया है.'
हमें एकजुट होकर रहना होगा: तारिक रहमान
तारिक रहमान ने बांग्लादेश की जनता से कहा, 'आपकी सहज भागीदारी से डेढ़ दशक से अधिक समय के बाद देश में प्रत्यक्ष मतदान के जरिए संसद और सरकार की फिर से स्थापना हो रही है. हमें एकजुट होकर रहना होगा ताकि कोई भी बुरी ताकत देश में तानाशाही को पुनः स्थापित नहीं कर सके और राष्ट्र किसी के अधीन न रहे. मैं बांग्लादेश की जनता को बधाई देता हूं. सभी बाधाओं को पार करते हुए आपने देश में लोकतंत्र की स्थापना की है.
'किसी के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता'













