
'अब हमको चाहिए फुल इज्जत...', पॉपकॉर्न पर तीन तरह की GST, सोशल मीडिया पर ऐसे आए रिएक्शन
AajTak
शनिवार को हुई GST काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पॉपकॉर्न पर लगे टैक्स ने बटोरी. परिषद ने घोषणा की कि पॉपकॉर्न पर तीन तरह का GST लगाया जाएगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
शनिवार को हुई GST काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पॉपकॉर्न पर लगे टैक्स ने बटोरी. परिषद ने घोषणा की कि पॉपकॉर्न पर तीन तरह का GST लगाया जाएगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
पॉपकॉर्न पर तीन GST स्लैब
बैठक में तय किया गया कि पॉपकॉर्न की कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग टैक्स स्लैब होंगे.नमक और मसाले वाले अनपैक्ड रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न पर 5% GST.पहले से पैक और लेबल वाले पॉपकॉर्न पर 12% GST. कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न, जिसमें चीनी मिलाई जाती है, पर 18% GST.
'अब पॉपकॉर्न खाने से पहले टैक्स स्लैब की पढ़ाई करनी पड़ेगी' GST काउंसिल के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग मजेदार तरीके से सरकार के इस फैसले पर अपनी नाराजगी और हैरानी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अब पॉपकॉर्न खाने से पहले टैक्स स्लैब की पढ़ाई करनी पड़ेगी'.दूसरे ने चुटकी ली, 18% GST तो ऐसा है जैसे कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न को अब लग्जरी माना जाए.'
'अब हमको चाहिए फुल इज्जत'
एक और यूजर ने मजाक में कहा, 'पॉपकॉर्न के दाम सुनकर मूवी के टिकट सस्ते लगने लगे'. वहीं किसी ने कहा GST काउंसिल के फैसले के बाद पॉपकॉर्न का नाम बदलकर ‘गोल्डकॉर्न’ रखा जाए. 'अब थिएटर में पॉपकॉर्न खाना अमीरों का शौक बन जाएगा.' वहीं, किसी को मिर्जापुर सीजन 1 का गुड्डू पंडित का डायलॉग याद आ गया, जिसमें वह कहता है, 'अब हमको चाहिए फुल इज्जत'. अब यह डायलॉग पॉपकॉर्न के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










