
अब हनुमान जी बन सीता-राम गाते अभिनव अरोड़ा का Video वायरल, लोगों ने कही ये बात...
AajTak
अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें वह नए रूप में दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को भी लोग खूब देख रहे हैं और इसे शेयर किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से जुड़ी रील्स बनाकर सुर्खियां बटोरने वाला अभिनव अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में है. वैसे तो उसके माता-पिता को लोगों ने बच्चे से रील बनवाने को लेकर काफी ट्रोल किया था. अभी भी इंटरनेट पर लोग चुटकी लेते रहते हैं. चाहे जो भी हो आज देश में अभिनव अरोड़ा वायरल होने की वजह से पहचान का मोहताज नहीं रहा है.
अब तक अभिनव अरोड़ा कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई देता था. भगवान श्रीकृष्ण को वह अपना छोटा भाई बताता था. अब वह नए रंग में दिखाई दे रहा है. दरअसल, अभिनव का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह भगवान श्री हनुमान की वेश-भूषा में नजर आ रहा है.
भगवान श्री हनुमान के रूप में नजर आया अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @iamnarendranath नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - लोग भले इसपर हंसे लेकिन इस लड़के और इसके परिजनों ने इस 'व्यापार' को बहुत अच्छे से संवारा और लोगों की 'आस्था' को भुनाया. वीडियो शेयर करने वाले ने भी व्यंग्यात्मक अंदाज में ही कैप्शन लिखा है.
सीता-राम, सीता-राम गाता दिख रहा अभिनव वीडियो में अभिनव हनुमान जी की तरह सज-धजकर डांस करता दिख रहा है. अभिनव डांस के साथ ही एक गाना भी गा रहा है - मस्ती में अब रहता हूं. सीता-राम, सीता-राम मैं कहता हूं... इस वीडियो को दूसरे यूजर्स ने भी शेयर किया है. साथ ही कमेंट सेक्शन में एक बार फिर से यूजर्स वीडियो को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं.
विवादों से भी बटोरीं सुर्खियां बता दें कि अभिनव अरोड़ा को लोग बाल संत भी कहते हैं. कई बार अलग-अलग सत्संगों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हुए इस बच्चे की रील वायरल हुई है. इस बच्चे के वीडियो को इतना लोगों ने काफी ट्रोल किया. अपने इंटरव्यू और वीडियो की वजह से अभिनव सोशल मीडिया सनसनी बना हुआ है.
हाल ही में रामभद्राचार्य के मंच पर अभिनव के मौजूद होने का एक वीडियो के वायरल होने के बाद काफी बवाल हुआ था. तब इनके माता-पिता ने कुछ यूट्यूबर्स के खिलाफ मामाला भी दर्ज कराया था. वहीं लॉरेंस बिश्नोई पर धमकी देने का आरोप लगाने के बाद भी अभिनव सुर्खियों छाया रहा था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








