
अब सबके लिए खुद टीका खरीदेगी मोदी सरकार, वैक्सीनेशन ऐसे पकड़ेगा रफ्तार!
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम अपने संदेश में ऐलान किया कि केंद्र सरकार खुद ये वैक्सीन खरीदकर राज्यों को उपलब्ध कराएगी. राज्यों को इसके लिए पैसा खर्च नहीं करना होगा.
मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त लगवाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है. अब तक 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों को राज्य सरकारें ये वैक्सीन लगवा रही थीं. लेकिन राज्यों की ओर से लगातार ये शिकायत थी कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है और वैश्विक कंपनियों ने उनसे इस बारे में डील करने से इनकार कर दिया है. अब पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम अपने संदेश में ऐलान किया कि केंद्र सरकार खुद ये वैक्सीन खरीदकर राज्यों को उपलब्ध कराएगी. राज्यों को इसके लिए पैसा खर्च नहीं करना होगा. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद पटरी से उतरते दिख रहे भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद बंधी है. देश में जोर-शोर से शुरू किए गए वैक्सीनेशन प्रोग्राम की मई के पहले तीन सप्ताहों में रफ्तार सुस्त रही. हालांकि अच्छी बात यह है कि जून के पहले सप्ताह से टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली. 31 मई को जहां 28 लाख टीके लगाए गए वहीं 1-2 जून को 24-24 लाख, 3 जून को 29 लाख, 4 जून को 36.5 लाख और 5 जून को 33.5 लाख टीके लगाए गए.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









