
अब रईसी में भी भारतीय आगे, कहां कर रहे हैं खूब खर्च? जानकर चौंक जाएंगे
AajTak
करीब 98 फीसदी भारतीय अमीरों को यकीन है कि उनकी दौलत आने वाले दिनों में बढ़ेगी, इसमें कहा गया है कि 61 परसेंट भारतीय रईसों ने रियल एस्टेट (Real Estate) में निवेश किया है.
भारतीय रईस अब दुनिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बनते जा रहे हैं जो महंगे मकान और लग्जरी गुड्स पर जमकर खर्च कर रहे हैं. HSBC की Global Entrepreneurial Wealth Report 2024 के मुताबिक आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अमीर घरेलू बाजार पर पूरा भरोसा जता रहे हैं.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 98 फीसदी भारतीय अमीरों को यकीन है कि उनकी दौलत आने वाले दिनों में बढ़ेगी, इसमें कहा गया है कि 61 परसेंट भारतीय रईसों ने रियल एस्टेट (Real Estate) में निवेश किया है, जबकि रियल एस्टेट में निवेश का वैश्विक औसत केवल 51 फीसदी है.
रियल एस्टेट को लेकर झुकाव
यही वजह है कि भारतीय अमीर ना केवल रियल एस्टेट बल्कि लग्जरी सामानों पर भी भारी खर्च कर रहे हैं. HSBC की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रईस लग्ज़री गुड्स और अनुभवों में भी दुनिया से आगे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 56 फीसदी भारतीय रईस लग्जरी गुड्स पर खर्च कर रहे हैं जबकि वैश्विक औसत महज 40 परसेंट है.
वहीं 44 फीसदी भारतीय लग्ज़री अनुभवों पर पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि इसका वैश्विक औसत 35 परसेंट है. आर्ट और कलेक्टीबल्स पर भारतीय रईस केवल 14 फीसदी खर्च कर रहे हैं जबकि वैश्विक औसत 25 परसेंट है.
इसके अलावा भारत के 82 फीसदी अमीर स्टॉक्स, बॉन्ड्स और रियल एस्टेट में निवेश करते हैं जो 10 अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में सबसे ज्यादा है. HSBC रिपोर्ट बताती है कि भारतीय अमीर भारत को बिजनस के लिए एक आकर्षक जगह मानते हैं. इसमें कहा गया है कि 75 फीसदी भारतीय रईसों का कहना है कि भारत बिजनस के लिए बेहतरीन जगह है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










