
अब मेट्रो से घर तक का सफर होगा आसान, DMRC ने शुरू किया है नया प्रोग्राम
AajTak
STAMP दिल्ली इस प्रोग्राम का सातवां संस्करण है, भारत के विभिन्न शहरों को उच्च गुणवत्ता की लास्ट माईल कनेक्टिविटी सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी शुरुआत दिसंबर 2016 में TMF और WRI इंडिया द्वारा की गई. STAMP दिल्ली के तीन मुख्य क्षेत्रों में काम करेगा. पहला यह मोबिलिटी-ऐज-अ-सर्विस प्लेटफॉर्म का निर्माण करेगा.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आखिरी छोर तक यात्रियों को बेहतरीन कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन एक्सेस एवं मोबिलिटी प्रोग्राम (STAMP) की शुरुआत की है. इसके जरिए यात्रियों को मल्टी-माडल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस प्रोग्राम को दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग और टोयोटा मोबिलिटी फाउन्डेशन के सहयोग से शुरू किया गया है. इस प्रोग्राम के जरिए एक प्लेटफॉर्म विकसित होगा, जिससे मेट्रो के यात्रियों एक ही जगह पर विभिन्न ट्रांसपोर्टेशन सेवाओं की जानकारी मिल जाएगी.
पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को मिलेगा बढ़ावा
STAMP दिल्ली इस प्रोग्राम का सातवां संस्करण है, भारत के विभिन्न शहरों को उच्च गुणवत्ता की लास्ट माईल कनेक्टिविटी सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी शुरुआत दिसंबर 2016 में TMF और WRI इंडिया द्वारा की गई. इस प्रोग्राम का मुख्य उदेश्य पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को बढ़वा देना है. साथ ही इससे कार्बन-कम करने वाली तकनीकों को भी बढ़ावा मिलेगा.
अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी
STAMP के जरिए मेट्रो स्टेशन से लेकर यात्रियों के गंतव्य तक के लिए ई-ऑटो, ई-साइकिल, ई-स्कूटर के जरिए अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी. परिवहन विभाग के मुख्य सचिव एवं आयुक्त आशीष कुमार ने कहा कि दिल्ली के विकास के साथ प्रभावी मास ट्रांजिट की मांग भी लगातार बढ़ रही है. इसके चलते नई टेक्नोलॉजी की जरूरतें बढ़ी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











