
'अब भी एक झूठ बोल रहे...', ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती बताने वाले चिदंबरम पर SGPC का पलटवार
AajTak
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान के बाद SGPC ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने सही कहा कि ऑपरेशन गलत था, लेकिन झूठ बोला कि यह साझा फैसला था. SGPC का दावा है कि यह पूरी तरह इंदिरा गांधी का निजी निर्णय था.
SGPC reaction on Chidambaram operation blue star comment: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. SGPC ने चिदंबरम के बयान का स्वागत तो किया है लेकिन साथ ही उन पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है.
SGPC का कहना है कि चिदंबरम 'देर आए दुरुस्त आए' लेकिन अभी भी एक झूठ बोल रहे हैं. उनकी मुख्य आपत्ति इस बात पर है कि चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को 'साझा फैसला' बताया था. SGPC का दावा है कि यह इंदिरा गांधी का अकेला और उनके निजी एजेंडे का फैसला था.
SGPC ने कहा, 'ब्लू स्टार इंदिरा गांधी का एकलौता और अपने एजेंडे का फैसला था, न कि सेना, पुलिस और गुप्तचर विभाग का मिलाजुला फैसला.'1984 के दंगों पर सवाल
SGPC ने कांग्रेस की दोहरी नीति पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि अगर कांग्रेस वाकई अपनी गलती मानती है तो राहुल गांधी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार पर क्यों नहीं बोलते हैं? इसके बजाय वे उनके साथ बैठते क्यों हैं?
जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार पर 1984 के सिख विरोधी दंगों में भूमिका निभाने के आरोप लगे हैं. सज्जन कुमार को सजा भी हुई है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इन मुद्दों पर खुलकर बात नहीं करता.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत तरीका था, इंदिरा गांधी ने अपनी जान देकर कीमत चुकाई', चिदंबरम बोले

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











