
अब भारत में भी लोग Bitcoin से खरीद सकेंगे पिज्जा, कॉफी, आइसक्रीम! ये है तरीका
AajTak
Unocoin के यूजर्स अब बिटकॉइन (Bitcoin) की मदद से पिज्जा, कॉफी, आइसक्रीम जैसे कंज्यूमर आइटम्स खरीद सकेंगे.
क्रिप्टो एक्सचेंज और क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट Unocoin ने भारत में अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है. Unocoin के यूजर्स अब बिटकॉइन (Bitcoin) की मदद से पिज्जा, कॉफी, आइसक्रीम जैसे कंज्यूमर आइटम्स खरीद सकेंगे. इस वॉलेट की मदद से यूजर्स किसी प्रोडक्ट के लिए कैश (Cash) के बजाय डिजिटल कॉइन (Digital coin) का इस्तेमाल कर सकेंगे. (फाइल फोटो: Getty Images) Unocoin के सीईओ एवं को-फाउंडर सात्विक विश्वनाथ ने बताया, 'दुनिया भर में कई बिटकॉइन यूजर क्रिप्टोकरेंसी को 'बार्टर एसेट' के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और उसकी ट्रेडिंग कर रहे हैं. भारत में ऐसा अब तक नहीं हुआ है. इसलिए कंपनी ने यह तय किया है कि इस बारे में भारतीय सब्सक्राइबर्स को भी एजुकेट किया जाए.' (फाइल फोटो: Getty Images) क्या होगा तरीका: Unocoin का कहना है कि बिटकॉइन से खरीदारी की प्रक्रिया वाउचर के जरिए पूरी हो सकेगी. बिटकॉइन से यूजर पहले वाउचर खरीदेंगे और फिर उन वाउचर से सामान खरीद सकेंगे. Unocoin ने वाउचर खरीदने के लिए 100 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बिटकॉइन की रेंज तय की है. (फाइल फोटो: Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










