
अब भड़केगा महायुद्ध! जंग में हुई चीनी युद्धपोतों की एंट्री, ईरान ने बनाया 'स्पेशल 9' प्लान
AajTak
इजरायल की सेना गाजा की सीमा में दाखिल हो चुकी है. ऐसे में इजरायल की सेना की पहला बार हमास के आतंकियों से जमीनी भिड़ंत हुई है. हमास ने इजरायल के सैनिकों पर एंटी टैंक मिसाइलें दागी हैं. अब सवाल खड़ा हो गया है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपनी सेना को गाजा के भीतर घुसने का आदेश दे दिया है तो क्या अब यह महायुद्ध के भड़कने का समय है?
बीते 17 दिनों से गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इजरायल जिस तरह से गाजा पर बम बरसा रहा है, उससे इस युद्ध के महायुद्ध में तब्दील होने का अंदेशा जताया जा रहा है. ईरान से लेकर मिडिल ईस्ट के 57 मुल्क यह धमकी दे चुके हैं कि अगर इजरायल की सेना गाजा पट्टी में घुसती है तो युद्ध के नए मोर्चे खुल जाएंगे.
इजरायल की सेना गाजा की सीमा में दाखिल हो चुकी है. ऐसे में इजरायल की सेना की पहला बार हमास के आतंकियों से जमीनी भिड़ंत हुई है. हमास ने इजरायल के सैनिकों पर एंटी टैंक मिसाइलें दागी हैं. अब सवाल खड़ा हो गया है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपनी सेना को गाजा के भीतर घुसने का आदेश दे दिया है तो क्या अब यह महायुद्ध के भड़कने का समय है? ऐसे में ईरान सहित मिडिल ईस्ट की योजना क्या होगी?
इजरायल भी समझ रहा है मिडिल ईस्ट में कहां-कहां से युद्ध के मोर्चे खुल सकते हैं, ऐसे में इजरायल ने सीरिया पर भी हमले करने शुरू कर दिए हैं. सीरिया का कहना है कि इजरायली हमले के वजह से उसे दमिश्क और अलेप्पो में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. लेकिन मिडिल ईस्ट के देश फिलिस्तीन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं.
क्या होगा तीसरा वर्ल्ड वॉर?
यमन सिर्फ अकेला देश नहीं है बल्कि मिडिल ईस्ट के सभी 57 मुस्लिम देशों में इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. अंदेशा जताया जा रहा है कि युद्ध की यह चिंगारी दुनिया को महायुद्ध की आग में झोंक सकती है. गाजा और इजरायल युद्ध के बीच दुनिया की महाशक्तियां आपने-सामने-खड़ी हो गई हैं. दरअसल बीते 72 घंटे में अमेरिका, चीन और रूस में हुए घटनाक्रम को देखें तो महायुद्ध के संकेत साफ बताए जा रहे हैं.
अगर हालात बिगड़ते हैं तो युद्ध कौन रोकेगा? क्योंकि इस युद्ध में अब चीन और रूस की एंट्री भी हो गई है. युद्ध के बीच अमेरिका के बाद चीन की तरफ से एक दो नहीं बल्कि छह युद्धपोत अरब सागर में बैकअप के लिए पहुंच गए हैं. अरब सागर में चीन के छह युद्धपोतों की मौजूदगी ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









