
अब बचे हैं सिर्फ इतने दिन... फिर फ्री में नहीं कर पाएंगे Aadhaar Card अपडेट
AajTak
अगर आपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पिछले 10 साल से अपडेट नहीं किया है तो अब आपके पास Free में इसे अपडेट करने का आखिरी मौका है. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं.
आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट काम पूरा नहीं हो सकते हैं. वहीं अगर आधार कार्ड में कोई पुरानी जानकारी है और उसे अपडेट नहीं किया गया है, तो भी आपका काम अटक सकता है. इसके साथ ही आधार को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट नहीं करने पर धोखाधडी (Fraud) की भी आशंका बढ़ सकती है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार (Center Government) ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा था. UIDAI की ओर से आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है. अगर आपका भी 10 साल पुराना आधार (Old Aadhaar Card) है तो आपको ये काम तुरंत कर लेना चाहिए.
फ्री में आधार कब तक कर सकेंगे अपडेट? केंद्र सरकार ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट (Old Aadhaar Card Update) करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. अगर आप अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना चाहते हैं तो ये काम UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर जाकर करना होगा. इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की डेडलाइन 14 दिसंबर तय की गई है.
कहां करना होगा आधार को अपडेट? आधार को दो तरीको से अपडेट करा सकते हैं. इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका शामिल है. कई काम आप ऑनलाइन तरीके से पूरा नहीं कर सकते हैं, जिसके लिए आपको आधार सेंटर या CSC केंद्र जाना होगा. हालांकि आप चाहें तो ऑनलाइन अपॉवइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जिससे आपको लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा. UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप Aadhaar Card Update के लिए अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं.
ये सभी चीजें फ्री में होगी अपडेट UIDAI आधार में कुछ चीजों को अपडेट कराने के लिए चार्ज वसूल करता है. हालांकि 14 दिसंबर 2023 तक इन चीजों को अपडेट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. आइए जानते हैं पहले किन चीजों को अपडेट करना पर कितना चार्ज लगता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










