
अब नागपुर में जब्त हुआ 14 करोड़ का सोना, कल पकड़ी गई थी 80 करोड़ की चांदी! वोटिंग से पहले महाराष्ट्र में एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हैं. चुनाव आचार संहिता के बाद से प्रदेश में नकदी, सोने, चांदी और अन्य संपत्तियों के अवैध परिवहन पर नजर रखी जा रही है. मुंबई में 80 करोड़ की चांदी के बाद अब नागपुर में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त किया गया है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (maharashtra assembly election) के मद्देनजर राज्य भर में पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हैं. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से नकदी, सोने और अन्य संपत्तियों के परिवहन पर नजर रखी जा रही है. इसी को लेकर मुंबई में 80 करोड़ की चांदी के बाद अब नागपुर में 14 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त किया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. चुनाव के मद्देनजर जांच एजेंसियां और पुलिस राज्य में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं.
एजेंसी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि जेवरात और बिस्किट के रूप में सोना गुजरात की कंपनी सीक्वेल लॉजिस्टिक्स द्वारा ले जाया जा रहा था. रास्ते में टीम चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान वाहन को पकड़ लिया गया. यह शिपमेंट गुरुवार को फ्लाइट से नागपुर पहुंचा था, जिसके बाद इसे अमरावती भेजा जा रहा था.
अधिकारी ने बताया कि वाहन को अंबाझरी झील से वाडी की ओर जाते समय रोका गया. सोने को जब्त करके अंबाझरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया. जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि सीक्वेल लॉजिस्टिक्स के पास चुनावी माहौल के बीच इतनी बड़ी मात्रा में सोना ले जाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति नहीं थी.
यह भी पढ़ें: 'नकदी-शराब समेत 4650 करोड़ रुपये की जब्ती...,' चुनाव प्रचार के बीच इलेक्शन कमीशन की अब तक की बड़ी कार्रवाई
नागपुर में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने जो सोना जब्त किया, जेवरात और बिस्किट के रूप में था. सोने की ये खेप फ्लाइट से नागपुर पहुंची थी. इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है. 20 नवंबर को वोटिंग के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
मुंबई में कल जब्त की गई थी 80 करोड़ की चांदी

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








