
अब दोस्त रूस के द्वीप पर भी चीन की नजर, जानें- किस कोर्ट में सुलझाए जाते हैं देशों के सीमा विवाद
AajTak
चीन का नया नक्शा तूफान खड़ा किए हुए है. भारत ने तो इसपर एतराज जताया ही, रूस ने भी चीनी मैप पर नाराजगी दिखा दी. असल में सीमाओं पर दावा करने के शौकीन चीन ने एक रूसी द्वीप को नक्शे में अपना बता दिया. यहां सवाल ये है कि क्या कई देशों के गुस्से का उसपर कोई असर होगा. क्या ऐसे मामले इंटरनेशनल कोर्ट तक जा पाते हैं?
अगस्त में चीन ने अपना नया आधिकारिक मैप जारी किया. तब से बवाल मचा हुआ है. नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन उसके देश में शामिल दिख रहे हैं. भारतीय हिस्सों के अलावा उसने ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी अपने में शामिल कर लिया. तब से चीन के विस्तारवादी मंसूबों पर भारत समेत कई देश भड़के हुए हैं.
किन देशों ने दर्ज किया एतराज
अब तक फिलीपींस, मलेशिया, ताइवान, नेपाल और वियतनाम चीन के नक्शे पर ऑब्जेक्शन रख चुके. मलेशिया ने तो सीधे डिप्लोमेटिक प्रोटेस्ट ही जाहिर कर दिया. वहीं चीन का कहना है कि उसने ऐतिहासिक नक्शों के आधार पर नया मैप निकाला. इससे पहले चीन ने जितनी भी बार यूनाइटेड नेशन्स में अपना नक्शा जमा किया, सबमें उसने सीमाओं को सिकोड़कर दिखाया था.
यहां तक तो फिर भी समझ आता है, लेकिन पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने रूस को भी नहीं छोड़ा. नए मैप में बोल्शोई उस्सुरीस्की नाम का द्वीप भी चीन में दिखता है, जबकि रूस का कहना है कि ये उसका आइलैंड है.
रूस के खाबरोवस्क शहर के करीब इस द्वीप पर दोनों देशों में तनाव रह चुका है. साठ के शुरुआती दशक की बात है, जब रूस (तब सोवियत संघ) और चीन के बीच रिश्ते गड़बड़ाने लगे थे. यहां तक कि मार्च की शुरुआत 1969 में चीन ने रूस पर हमला भी बोल दिया था.सालों बाद पहुंच सके थे एग्रीमेंट पर चार दशकों के विवाद के बाद साल 2005 में इसे लेकर समझौता हुआ. इसके तहत चीन को द्वीप के 350 वर्ग किलोमीटर में से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का दायरा मिला था, जबकि बाकी हिस्सा रूस का हो गया. कुछ समय के भीतर दोनों के हिस्सों का जमीनी बंटवारा भी हो गया. अब दिक्कत ये है कि चीन इस रूसी हिस्से को भी अपना बता रहा है. ये सब उस समय हो रहा है, जब रूस से तो दुनिया बिदकी हुई है ही, चीन भी अपनी सीमा-फैलाओ रणनीति के कारण निशाने पर है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









