
'अब दुनालिया रखते हैं, टनाटन दे देंगे...', नीतीश के बंदूकबाज विधायक का नया बयान
AajTak
बिहार के गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद होना तय है. उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा जीतनराम मांझी पर दिए गए बयान का भी समर्थन किया है.
अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर नया बयान दिया है. गोपाल मंडल ने बताया कि वह अपने पास बंदूक क्यों रखते हैं. उन्होंने कहा, 'हम MLA है .. कोई बम गोला मारेगा तो सुरक्षाकर्मी देखते रह जाएगा. मेरे पास रहेगा तो हम टनाटन दे देंगे.'
हम लड़ाकू आदमी हैं- मंडल
'खुद को फाइटर बताते हुए गोपाल मंडल ने कहा, 'हम लड़ाकू आदमी है. हम फाइटर है हम लड़ते लड़ते यहां पहुंचे है. पिस्टल का लाइसेंस कैंसल हो गया इसलिए अब दुनालिया बंदूक रखते है.' सीएम नीतीश कुमार द्वारा सदन जीतनराम मांझी को लेकर दिए बयान का समर्थन करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, 'नीतीश जी ने गलत नही कहा है.जीतन मांझी को हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रणाम करके करके सदन मे जाना चाहिए. बड़े है MANJHI तो क्या हुआ नीतीश जी उनको मुख्यमंत्री बनाए थे.'
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: गोपाल मंडल की ये पुरानी हरकत भी तो जान लीजिए, नीतीश के लिए बने सिरदर्द!
अस्पताल में लहराई थी पिस्टल
आपको बता दें कि जेडीयू विधायक मंडल की दबंगई के किस्से पहले भी वायरल होते रहे हैं. कुछ समय पहले वह मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में पिस्टल लेकर पहुंच गए थे. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे. विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख लोग डरे सहमे नजर आए थे. इसके बाद वह वहां से अपने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथ में पिस्टल लेकर वापस निकल गए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









