
अब दिल्ली-पुणे समेत इन शहरों में Flipkart Quick सर्विस शुरू, 90 मिनट में पहुंचेगा ऑर्डर
AajTak
Flipkart Quick सर्विस को बेंगलुरू के अलावा अब भारत के 6 और शहरों में उपलब्ध करा दिया गया है. इसे सबसे पहले बेंगलुरू में ही उपलब्ध कराया गया था.
Flipkart Quick सर्विस को बेंगलुरू के अलावा अब भारत के 6 और शहरों में उपलब्ध करा दिया गया है. इसे सबसे पहले बेंगलुरू में ही उपलब्ध कराया गया था. फ्लिपकार्ट की अब ये सेवा दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में भी उपलब्ध करा दी गई है. फ्लिपकार्ट क्विक कंपनी की हायपरलोकल सर्विस है. जो लोगों की रोजाना की जरूरत वाले सामानों को 90 मिनट में डिलीवर करती है. बचे हुए मेट्रो सिटीज में इस सेवा को धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा. जैसे-जैसे COVID-19 केसेज भारत में बढ़ रहे हैं इस हायपर लोकल सर्विस के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि लोगों का घर से कम निकलना हो. Flipkart ने फ्लिपकार्ट क्विक सेवा की शुरुआत पिछले साल जुलाई में की थी. इसके जरिए फ्रेश फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, डेयरी, मीट, ग्रॉसरी, मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और बेबी केयर जैसे प्रोडक्ट्स को 90 मिनट में डिलीवर किया जाएगा. इन कैटेगरी के अंदर 3,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स आएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










