
'अब कॉन्टैक्टलेस वॉर का समय है', बोले जयशंकर, टैरिफ विवाद पर कहा- जल्द होगा समाधान
AajTak
जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा कि आज हमारे और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं, मुख्य रूप से यह कि हम अपने व्यापारिक वार्तालाप में अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंचे हैं. इसी कारण हम पर कुछ टैरिफ लगाए गए हैं, जिन्हें हमने सार्वजनिक रूप से गलत बताया है. इसके अलावा, रूस से ऊर्जा खरीदने को लेकर भी एक और टैरिफ से जुड़ा विवाद है, जबकि दूसरे देश जिनके रूस से संबंध हमारे मुकाबले अधिक विरोधी या तनावपूर्ण हैं, उन्होंने भी ऐसा किया है. इन सभी मुद्दों का समाधान जरूरी है और हम इन पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि आज जोखिम उठाने और जोखिम कम करने की गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, जिससे नीति-निर्माताओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं.
उन्होंने कहा कि आज हथियारों और युद्ध की प्रकृति मूल रूप से बदल चुकी है. हमने कई संघर्षों में ऐसा देखा है, जैसे अजरबैजान-आर्मेनिया, यूक्रेन-रूस और इजराइल-ईरान. युद्ध अब अक्सर कॉन्टैक्टलेस वॉर के रूप में लड़े जा रहे हैं, जिनमें स्टैंड ऑफ वेपंस का इस्तेमाल होता है. इनके नतीजे बेहद प्रभावशाली, कभी-कभी निर्णायक भी हो सकते हैं. दुनिया के कई हिस्सों में वैश्वीकरण के विरोध की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि दरअसल अब कई घटनाएं एक ही समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल रही हैं और इस वजह से आज एक विरोधाभासी स्थिति पैदा हो रही है. एक ओर, ये वही कारक हैं जो अधिक जोखिम उठाने को प्रोत्साहित करते हैं. लेकिन दूसरी ओर इसके नतीजों को देखते हुए राजनीति और अर्थव्यवस्था के हर पहलू में जोखिम कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा कि आज हमारे और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दे हैं, मुख्य रूप से यह कि हम अपने व्यापारिक वार्तालाप में अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंचे हैं. इसी कारण हम पर कुछ टैरिफ लगाए गए हैं, जिन्हें हमने सार्वजनिक रूप से गलत बताया है. इसके अलावा, रूस से ऊर्जा खरीदने को लेकर भी एक और टैरिफ से जुड़ा विवाद है, जबकि दूसरे देश जिनके रूस से संबंध हमारे मुकाबले अधिक विरोधी या तनावपूर्ण हैं, उन्होंने भी ऐसा किया है. इन सभी मुद्दों का समाधान जरूरी है और हम इन पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
बता दें कि इस साल कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थीम 'उथल-पुथल भरे समय में समृद्धि की तलाश' था. इस बार कॉन्क्लेव में 30 से ज्यादा देशों के 75 के आसपास प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









