
अब कुत्ते भी लगाएंगे हेलीकॉप्टर से छलांग, रूस ने तैयार किया स्पेशल पैराशूट, Video वायरल
AajTak
पैराशूट के जरिए सेना या अन्य एजेंसियों में काम कर रहे कुत्तों को सैनिकों की तरह ऐसे इलाकों में उतारने की कोशिश की जा रही है जहां विमान या हेलीकॉप्टर को उतारने का कोई विकल्प नहीं होता है.
रूस अब सेना और सुरक्षा एजेंसियों में काम करने वाले कुत्तों के लिए पैराशूट विकसित कर रहा है. इस पैराशूट के जरिए परीक्षण किया जा रहा है कि क्या कुत्ते पैराशूट के साथ विमान से उन क्षेत्रों में उड़ सकते हैं जहां हेलीकॉप्टर या विमानों का उतरना संभव नहीं है. (सभी तस्वीर - YouTube ग्रैब) सोशल मीडिया पर पहले टेस्ट लैंडिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन के एक सहयोगी कंपनी टेक्नोडिनामिका ने इस पैराशूट को विकसित किया है. इस पैराशूट के जरिए सेना या अन्य एजेंसियों में काम कर रहे कुत्तों को सैनिकों की तरह ऐसे इलाकों में उतारने की कोशिश की जा रही है जहां विमान या हेलीकॉप्टर को उतारने का कोई विकल्प नहीं होता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










