
अब कतर में रहे हमास के आकाओं पर इजरायल की नजर, मोसाद चीफ के दोहा दौरे की Inside Story
AajTak
मोसाद चीफ, सीआईए चीफ की कतर पीएम के साथ हुई बैठक में बंधकों की रिहाई और ह्यूमन कॉरिडोर पर चर्चा हुई. खास बात ये है कि कतर हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है और यहीं पर हमास के टॉप नेताओं ने शरण ले रखी है.
गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायली सेना लगातार बमबारी कर रही है. हमास के खात्मे के लिए इजरायली ग्राउंड फोर्स ऑपरेशन भी चला रही है. वहीं, दूसरी ओर इजरायल की कोशिश हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए नागरिकों को छुड़ाने की भी है. इसके लिए इजरायल की निगाहें कतर पर टिकी हैं. अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) और इजरायली एजेंसी मोसाद के चीफ ने दोहा में कतर के पीएम से मुलाकात की. खास बात ये है कि कतर में ही हमास पॉलिटिकल हेड इस्माइल हनियेह ने भी शरण ले रखी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह बैठक बंधकों की रिहाई और हमास-इजरायल की लड़ाई रोकने के लिए समझौते के मापदंडों पर चर्चा करने के लिए हुई. हालांकि, इस बातचीत में क्या नतीजा निकला, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि इजरायल अस्थाई विराम के लिए सहमत हो गया है.
कतर, जहां हमास चीफ समेत कई राजनीतिक नेता रहते हैं. कतर ही 240 बंधकों की रिहाई के लिए हमास और इजरायली अधिकारियों के बीच मध्यस्थता कर रहा है. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में 1400 लोग मारे गए. वहीं, हमास के लड़ाकों ने सैकड़ों नागरिकों को भी बंधक बना लिया था. इसके बाद से इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला कर रही है. इन हमलों में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
कतर के नेताओं ने बुधवार को हमास के नेताओं से मुलाकात की थी. इसके बाद अब कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने दोहा में इजरायल की मोसाद चीफ डेविड बार्निया, सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की. एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया बर्न्स ने हमास द्वारा बंधकों की संभावित रिहाई पर चर्चा करने के लिए बार्निया और कतरी प्रधानमंत्री से मुलाकात की. हालांकि, उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. बैठक के दौरान गाजा में ईंधन की सप्लाई की अनुमति देने के बारे में चर्चा हुई. जिसे अब तक इजरायल ने अस्वीकार कर दिया था. इजरायल का दावा है कि इससे हमास को लाभ होगा. एक सूत्र ने बुधवार को रॉयटर्स को बताया कि बातचीत में गाजा युद्ध में एक से दो दिन के सीजफायर के बदले में 10-15 बंधकों की रिहाई पर चर्चा हुई. कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने गुरुवार रात संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की, जहां उन्होंने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









