
'...अब कच्चा ही खाना पड़ेगा', संसद में कच्चा बैगन चबाने लगीं TMC सांसद काकोली घोष
AajTak
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में सोमवार को अजीब नजारा देखने को मिला. लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सांसद डॉक्टर काकोली घोष कच्चा बैगन चबाने लगीं. कच्चा बैगन चबाते हुए टीएमसी सांसद डॉक्टर काकोली घोष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.
संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और इस सत्र के दौरान विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है. सत्र के चालू सत्र के दौरान सदन में अलग-अलग तरह का नजारा देखने को मिल रहा है. सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति को लेकर आए बयान पर घमासान मचा तो सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी का विवाद भी सुर्खियों में रहा.
अब पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सांसद डॉक्टर काकोली घोष चर्चा में हैं. डॉक्टर काकोली घोष संसद में कच्चा बैगन चबाने लगीं. डॉक्टर काकोली घोष ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. दरअसल हुआ ये कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में महंगाई को लेकर चर्चा चल रही थी.
सांसद एक-एक कर अपनी बात रख रहे थे. टीएमसी सांसद डॉक्टर काकोली घोष की बारी आई तो उन्होंने बोलना शुरू किया. डॉक्टर काकोली घोष कच्चा बैगन चबाने लगीं. डॉक्टर घोष ने कच्चा बैगन चबाते हुए कहा कि लाखों सिलेंडर खाली हैं. उन्होंने कहा कि गैस कितनी महंगी हो गई है. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने नाम लिए बिना स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा.
डॉक्टर काकोली घोष ने नाम लिए बगैर कहा कि कहां हैं वो मंत्री जिन्होंने सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया था जब वे विपक्ष में थीं. कच्चा बैगन चबाते हुए काकोली घोष ने कहा कि क्या हम लोग कच्चा खाएंगे. उन्होंने कहा कि कच्चा खाकर हम लोगों को जिंदा रहना होगा. डॉक्टर काकोली घोष पूरी रौ में नजर आईं. उन्होंने ये कहते हुए कच्चा बैगन चबाना शुरू कर दिया कि मतलब कच्चा खाना है.
उन्होंने तेल की कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा. डॉक्टर काकोली घोष ने कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. गौरतलब है कि विपक्षी दल संसद में महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे थे. 1 अगस्त को संसद में महंगाई पर चर्चा हुई. सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में चर्चा का जवाब दिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









