
अब इन 2 राशि वालों को ढाई साल परेशान करेंगे शनि, 30 साल बाद कुंभ में वापसी
AajTak
Shani Gochar April 2022: कुंभ राशि में शनि 30 साल बाद वापस आ रहे हैं. एक राशि में शनि ढाई साल तक रहते हैं. ज्योतिषियों का कहना है सूर्य पुत्र शनि के गोचर से कई राशि के जातकों का जीवन प्रभावित होने वाला है.
शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 को होगा. इस दिन शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि में शनि 30 साल बाद वापस आ रहे हैं. एक राशि में शनि ढाई साल तक रहते हैं. ज्योतिषियों का कहना है सूर्य पुत्र शनि के गोचर से कई राशि के जातकों का जीवन प्रभावित होने वाला है. इस दौरान दो राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
शनि के राशि परिवर्तन के बाद शनि की साढ़े साती और ढैय्या लोगों का जीवन प्रभावित करेगी. शनि साढ़े साती की अवधि जहां साढ़े सात साल तक रहती है तो वहीं शनि की ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है. शनि के राशि परिवर्तन करते ही दो राशियों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी तो दो राशियां इसके प्रभाव में आ जाएंगी.
किन राशियों को राहत? (Shani Gochar 2022 effect on zodiac signs) शनि के राशि बदलते ही मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. हालांकि 12 जुलाई को शनि फिर से मकर राशि में आ जाएंगे जहां ये 17 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे. यानी मिथुन और तुला राशि के जातक फिर से शनि की ढैय्या में आ जाएंगे. ये दोनों राशियां 17 जनवरी 2023 को पूर्ण रूप से शनि की ढैय्या से मुक्त होंगी.
इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किल इस राशि परिवर्तन के बाद कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर ढाई साल की दशा शुरू हो जाएगी. साथ ही, मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े आरंभ होगी और धनु राशि वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी. इस कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को सावधानी के साथ चलने की सलाह दी जाती है.
शनि के अशुभ परिणाम हों तो क्या करें? शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. नित्य सायं शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें. अगर कष्ट ज्यादा हो तो शनिवार को छाया दान भी करें. भोजन में सरसों के तेल, काले चने और गुड़ का प्रयोग करें. इसके अलावा, अपना आचरण और व्यवहार अच्छा बनाए रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










