
अब इतनी बदल गईं सलमान खान के साथ काम कर चुकीं रंभा, फ़िल्में छोड़ विदेश में गुजार रही हैं ज़िंदगी!
ABP News
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंभा अब फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर कनाडा में रहती हैं. रंभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
बॉलीवुड में 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने जगह बनाई. इनमें से एक एक्ट्रेस रंभा भी थीं. रंभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई थीं और उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था. रंभा तकरीबन 10 साल तक फ़िल्मी दुनिया में काफी सक्रिय रहीं. उनकी फिल्मों की लिस्ट में घरवाली-बाहरवाली, क्रोध,बेटी नम्बर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जानी दुश्मन आदि शामिल हैं लेकिन रंभा को सबसे ज्यादा फिल्म जुड़वा से पॉपुलैरिटी मिली थी.
इस फिल्म में वह सलमान खान के अपोजिट नज़र आई थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वैसे रंभा ने अपने फ़िल्मी सफर में रजनीकांत, अक्षय कुमार, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया था. करियर में सफलता हासिल करने के बाद रंभा ने अचानक श्रीलंकन तमिल बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से साल 2010 में शादी कर ली थी और फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था.













