
'अब्दुल ने जहाज उड़ाया...' ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहे खान सर?
AajTak
पटना के खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कई कांग्रेस नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. इस वीडियो में वह अब्दुल और सुरेश का नाम लेकर द्वंद समास का उदाहरण देते दिखते हैं. ट्विटर पर लोगों ने उन पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया पर पटना के मशहूर टीचर खान सर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खान सर का वीडियो शेयर कर कई कांग्रेस नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. वीडियो को सबसे पहले लेखक अशोक कुमार पांडेय ने ट्वीट किया.
खान सर का एक छोटा सा क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "इसे नीचता की हद कहते हैं. ऐसे लोग शिक्षा का धंधा करते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले घटिया धंधेबाज हैं. इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए."
क्लिप में खान सर अब्दुल और सुरेश का उदाहरण देकर द्वंद समास समझाते दिखते हैं. उन्होंने कहा- द्वंद समास, एक ही चीज के दो अर्थ होते हैं. सुरेश ने जहाज उड़ाया. द्वंद समास में बस इसका नाम चेंज कीजिए अब्दुल ने जहाज उड़ाया. शब्द एक ही है लेकिन अंतर हो जाएगा. सुरेश ने जहाज उड़ाया मतलब उड़ाया और अब्दुल ने जहाज उड़ाया मतलब भड़काया.
खान सर के इस वीडियो को कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- घटिया निहायत ही घटिया - इसे गिरफ़्तार करना चाहिए. और जो अट्टहास कर रहे हैं इनकी भद्दी बेहूदा बातें सुन कर उनको सोचना चाहिए - कि क्या बन रहे हैं हम?
कांग्रेस नेता डॉ पूजा त्रिपाठी ने लिखा- अब्दुल को क्या कम कॉर्नर किया जा रहा आज के वक़्त में कि मास्टर जी भी द्वन्द समास के लिए ये घटिया उदाहरण ले आये! शिक्षा के बहाने ये प्रेजुडिस फैला रहे.
वहीं खान सर के समर्थन में नवनीत झा नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया. लिखा- वीडियो के एक अंश को फ़ैला कर उकसा आप रहे हैं न कि ख़ान सर. चंद सेकंड के हिस्से को देखकर ही लग रहा है कि वह इस विकृत सोच पर प्रहार करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सही है. अपना एजेंडा भी तो बचा रहना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










