
अफसर कुर्सियों पर, बुजुर्ग जमीन पर! UP की तस्वीर पर भड़के ट्विटर यूजर्स
AajTak
ट्विटर पर एक बुजुर्ग की फोटो शेयर कर लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दरअसल, बुजुर्ग फरियाद लेकर अधिकारियों के पास गए थे. उनके सामने वह फर्श पर बैठे दिखे. बाद में मामले पर डीएम ने सफाई दी और कहा कि फोटो को गलत तरीके से पेश किया गया है.
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग की फोटो वायरल हो रही है. इसमें वह फर्श पर बैठे दिखते हैं और उनके बगल में टेबल-कुर्सी पर कुछ पुलिस अधिकारी दिखते हैं. लोग इस फोटो को शेयर करते हुए अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं, सिस्टम से सवाल पूछ रहे हैं और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं.
मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है. यहां तिलोई तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था. इस दौरान सभागार में बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था. अधिकारियों बीच फर्श पर बैठे बुजुर्ग का फोटो किसी ने क्लिक कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फोटो को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज काका ने भी शेयर किया. उन्होंने ट्वीट किया- इस तानाशाही दरबार में जितने भी ऑफिसर बैठे हैं सभी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चहिए !
वहीं फोटो को शेयर करते हुए @Gupta_yodha नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह लोकतंत्र की बदरंग तस्वीर तिलोई तहसील सभागार की है. कल यहां आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद करने आए बुजुर्ग को जमीन पर बैठ अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. इस दृश्य ने अधिकारियों की नैतिकता को शर्म सार किया है.
पोस्ट पर आलोक खरे नाम के एक यूजर ने लिखा- बड़े-बड़े कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़कर आये अधिकारियों की गलती नहीं है. गलती है तो सरकार की जिसने इन्हें संस्कार न सिखाने पर सजा नहीं दी. हिन्दू स्कूलों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते थे. लेकिन उनको सहायता न मिलने से वे लगभग बन्द होने की कगार पर हैं.
@durgmang नाम एक यूजर ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है. चित्र अमेठी जिले के तिलोई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का है. जहां तंत्र ऊपर है लोक नीचे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










