
अफगानिस्तान में फेलियर पर घर में घिरे बाइडेन, पूर्व मिलिट्री अफसरों ने मांगा रणनीतिकारों का इस्तीफा
AajTak
अफगानिस्तान से सेना की वापसी के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने देश में कई लोगों के निशाने पर हैं. अब अमेरिकी सेना के पूर्व अफसरों ने अफगानिस्तान में अमेरिका के फेलियर पर इस्तीफों की मांग की है.
तालिबान (Taliban) ने एक महीने के भीतर ही जिस नाटकीय अंदाज में पूरे अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर लिया, उससे पूरी दुनिया हैरान है. अमेरिकी सेना (American Army) की वापसी इसका मुख्य कारण रही, यही वजह है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने ही देश में कई लोगों के निशाने पर हैं. अब अमेरिकी सेना के पूर्व अफसरों ने अफगानिस्तान में अमेरिका के फेलियर पर इस्तीफों की मांग की है. रिटायर्ड मिलिट्री अफसरों ने अफगानिस्तान के मोर्चे पर तैनात वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का इस्तीफा मांगा है. लेफ्टिनेंट जनरल विलियम जेरी (रि.) ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये पूरी तरह से व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय का फेलियर है. हमें इस बात को स्वीकारना होगा, ये अमेरिकी राष्ट्रपति का सबसे बड़ा फेलियर है. विलियम जेरी ने कहा कि यही सही वक्त है जब विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और अमेरिकी सेना के प्रमुख को तुरंत अपना पद त्याग देना चाहिए. इतना ही नहीं पूर्व आर्मी अफसर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुवैलियन का भी इस्तीफा मांगा है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने इस फैसले को सही करार दे रहे हैं और बार-बार कह रहे हैं कि 20 साल से चली आ रही इस जंग का खत्म होना जरूरी थी. वरना लगातार अमेरिका के सैनिकों की जान जाती रहती.अमेरिका से इतर ब्रिटेन में भी खड़े हो रहे सवाल एक तरफ अमेरिका अपने एक्शन को लेकर घिर रहा है, तो वहीं ब्रिटेन (Britain) भी इस तरह तालिबान के कब्जे से हैरान है. ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमियक राब के मुताबिक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट भी में तालिबान के इतने जल्दी कब्जा करने का अंदेशा नहीं था. उम्मीद नहीं थी कि काबुल इसी साल तालिबान के कब्जे में होगा. ब्रिटिश सरकार ने ऐसे में आपाधापी में किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन का बचाव किया और कहा कि जिस तरह परिस्थितियां बदल गई, उसके मुताबिक हमने बिल्कुल सही मिशन चलाया.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








