
अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका, 5 लोगों की मौत, 65 जख्मी
AajTak
अफगानिस्तान में धमाके की खबर है. मजार ए शरीफ इलाके में हुए इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत और 65 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है.
अफगानिस्तान में गुरुवार को एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है. अबू अली सिना-ए-बल्खी जिला अस्पताल के प्रमुख गुसुद्दीन अनवारी के मुताबिक मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में यह विस्फोट हुआ है, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 65 लोग घायल हो गए हैं.
तीन दिन पहले काबुल के स्कूल में हुए थे तीन धमाके
काबुल के पास 19 अप्रैल को एक स्कूल तीन धमाकों से दहल उठा था. इसमें छह लोगों की मौत की खबर आई थी. वहीं दर्जन भर घायल बताए जा रहे हैं. ये धमाके काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए थे.
अफगानिस्तान के खोस्त-कुनार में पाकिस्तान ने की एयरस्ट्राइक, बच्चे-महिला समेत 47 से ज्यादा लोगों की मौत
पिछले साल भी हुए थे कई बड़े ब्लास्ट
- 8 मई 2021 को काबुल में बड़ा बम ब्लास्ट हुआ था. ये ब्लास्ट एक स्कूल के पास किया गया था. घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. 100 से ज्यादा घायल हो गए थे. - 14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल इलाके में धमाका हुआ था. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे. - 15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में धमाका हुआ था. इसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे. - तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद काबुल के एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए थे. इन धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. 120 से अधिक लोग घायल हुए थे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











