'अफगानिस्तान जाकर तालिबान को सलाह दें', शुभेंदु अधिकारी ने नोबेल विजेता अमर्त्य सेन पर साधा निशाना
AajTak
अमर्त्य सेन ने हाल ही में कहा था कि ममता बनर्जी में भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि ये सोचना गलत है कि 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में होगा. जिसके बाद से वह बीजेपी के निशाने पर हैं.
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के ममता बनर्जी को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी लगातार निशाना साध रही है. इस कड़ी में पश्चिम में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब 2021 के चुनाव के बाद बंगाल में हिंदुओं की हत्या हुई थी, तब अमर्त्य सेन कहां थे. अमर्त्य सेन में पक्षपात है और उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए. उन्हें विदेश में ही रहने दें और अगर उन्हें सलाह देनी है तो वह अफगानिस्तान में जाकर तालिबान को सलाह दें.
दरअसल, अमर्त्य सेन ने हाल ही में कहा था कि ममता बनर्जी में भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि ये सोचना गलत है कि 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में होगा. बल्कि आगामी आम चुनाव में कई क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. बीजेपी ने भारत की दृष्टि को काफी हद तक कम कर दिया है. अपने बयान के बाद से अर्थशास्त्री बीजेपी के निशाने पर आए गए हैं.
बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कौन हैं अमर्त्य सेन? कोविड 19 के दौरान वह कहां थे. कोविड के दौरान उन्होंने एक भी व्यक्ति की मदद नहीं की. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान वह कहां थे. चुनाव के बाद की हिंसा में बीजेपी के 57 कार्यकर्ता मारे गए. वह कहां था? मुझे खुशी है कि इन अमर्त्य सेन ने एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता के रूप में कहा है कि नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बन सकते. लेकिन वह खुद को गलत साबित करते हैं.
उन्होंने कहा कि अमर्त्य सेन ने जब कहा कि ममता पीएम बन सकती हैं, तो मैं कह सकता हूं कि उनकी भविष्यवाणी पूरी नहीं होगी और मुझे इस पर यकीन है. 2024 के चुनाव में मोदीजी और अधिक सीटें हासिल करेंगे. और मुझे इस पर यकीन है. उनका हिडन एजेंडा है. भारत में उनकी सलाह की जरूरत नहीं है. वह विदेश में रह सकते हैं और अपने विचार दूसरे देशों को दे सकते हैं.
2024 में कांग्रेस की क्षमता पर संदेह व्यक्त किया था
बता दें कि अमर्त्य सेन ने 2024 के चुनाव जीतने की कांग्रेस की क्षमता के बारे में संदेह व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस "कमजोर" हो गई है. हालांकि उन्होंने कहा कि देश को अखिल भारतीय दृष्टि प्रदान करने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कोई कांग्रेस पर कितना भरोसा कर सकता है. क्योंकि कांग्रेस पहले की अपेक्षा बहुत कमजोर हुई है. दूसरी ओर कांग्रेस निश्चित रूप से एक अखिल भारतीय दृष्टि प्रदान करती है, जिसे कोई अन्य पार्टी नहीं कर सकती.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








