
अफगानिस्तान के बिगड़े हालात पर बोले राजदूत- तालिबानी फौज को मिल रही पाकिस्तान से मदद, 150 जिलों में युद्ध जैसे हालात
ABP News
अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा- हमारी सेना कार्रवाई कर रही है. हमारी सेना ने पिछले 3 दिनों में 10 ज़िले वापस ले लिए हैं. उम्मीद है कि हम बाकी ज़िलों को भी वापस ले लेंगे.
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने वहां पर बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जब से अप्रैल के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना को हटाने का ऐलान किया तब से अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा हालात खराब हुए. 150 के आसपास ज़िलों में युद्ध के हालात है. तालिबान ने बहुत सारे ज़िलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है. फरीद मामुन्दजई ने कहा कि तालिबान को पाकिस्तान से मदद मिल रही है. तालिबान का पाकिस्तान के क्वेटा, पेशावर में नेतृत्व परिषद है. तालिबान के परिवार और निवेश पाकिस्तान में है. तालिबान को पाकिस्तान की मदद नहीं मिलती तो अफ़ग़ानिस्तान में हालात ख़राब नहीं होते.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












