
अफगानिस्तान: काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, अब तक 6 की मौत
AajTak
अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले भी काबुल में ऐसे ही बड़े धमाके देखने को मिले हैं.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जोरदार बम धमाका हुआ है. विदेश मंत्रालय के बाहर हुए इस धमाके में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका काफी तेज था और जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अभी तक सरकार द्वारा इस धमाके पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार को डाउनटाउन में दाउदजई ट्रेड सेंटर के पास ये धमाका हुआ. इससे पहले भी अफगानिस्तान में कई बड़े बम धमाके हो चुके हैं. जब से तालिबान का राज फिर स्थापित हुआ है, ये धमाके आम बात हो गई है. हर दूसरे दिन कहीं ना कहीं धमाके होते हैं और कई मासूम लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. बड़ी बात ये है कि जहां इस बार धमाका हुआ है, जनवरी महीने में भी ऐसा ही एक विस्फोट हुआ था जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
असल में इस साल 11 जनवरी को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती बम धमाका हुआ था, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो ग. यह धमाका बुधवार शाम तालिबान के विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के बाहर विस्फोट और गोलियों की आवाजें सुनाई दी थीं. अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ठाकुर ने बताया था कि आत्मघाती हमलावर ने मंत्रालय के पास ही खुद को उड़ा लिया था. इससे पहले 12 दिसंबर को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था. इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है, क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं. इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








