
अपहरण, हत्या या कुछ और... खदान में मिली 8 साल के मासूम की लाश, उलझी मौत की पहेली
AajTak
पुलिस ने भिवंडी में वरहलदेवी तालाब के पास खदान में लाश मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है, जबकि बच्चे के परिवार ने दावा किया कि उसके सिर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से झाग निकल रहा था.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तालाब के पास खदान में एक आठ साल के मासूम बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. वो मासूम अपने घर से खाना खरीदने के लिए निकला था. लेकिन फिर लौटकर घर नहीं पहुंचा. ठाणे पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी.
ठाणे पुलिस ने भिवंडी में वरहलदेवी तालाब के पास खदान में लाश मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है, जबकि बच्चे के परिवार ने दावा किया कि उसके सिर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से झाग निकल रहा था.
नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चा शनिवार शाम को खाना खरीदने के लिए अपने दादा से कुछ पैसे लेकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा. बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.
इसके बाद परिजनों ने नारपोली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि बच्चे की लाश रविवार की सुबह करीब 11 बजे खदान में मिली थी.
पुलिस के मुताबिक, लाश को पड़ोसी शहर मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







