
अपराधी से हुआ महिला पुलिस ऑफिसर को प्यार, गिरफ्तारी की आई बारी तो...
AajTak
जिस वक्त नारकोटिक्स डिटेक्टिव बॉयफ्रेंड को रंगेहाथ गिरफ्तार करने जा रहे थे, उस समय महिला पुलिस ऑफिसर ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे मौके से भगाने में मदद की थी. फिलहाल, महिला के खिलाफ जांच बैठा दी गई है. उसे नौकरी से इस्तीफा भी देना पड़ा है.
एक महिला पुलिस ऑफिसर पर अपने ड्रग डीलर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तारी से बचाने का आरोप लगा. उसके खिलाफ जांच बैठाई गई है. जिस वक्त नारकोटिक्स डिटेक्टिव बॉयफ्रेंड को रंगेहाथ गिरफ्तार करने जा रहे थे, उस समय महिला ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे मौके से भगाने में मदद की थी. मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी का है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय आरोपी महिला पुलिस ऑफिसर का नाम अलीसा बजरक्तरेविक (Alisa Bajraktarevic) है. वह न्यूयॉर्क में पोस्टेड थी. ड्रग डीलर बॉयफ्रेंड को जांच टीम के चंगुल से भगाने के आरोप में उसे अपनी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा है. अभी उसके खिलाफ जांच चल रही है. अलीसा और उसके बॉयफ्रेंड की मुलाकात जिम में वर्कआउट के दौरान हुई थी. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. वे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. इसी बीच नारकोटिक्स स्क्वाड (Narcotics Squad) को खबर मिली कि अलीसा का बॉयफ्रेंड ड्रग के धंधे में शामिल है. वो जांच टीम के रडार पर आ गया. कथित तौर पर नारकोटिक्स स्क्वाड ने अलीसा को ड्रग डीलर बॉयफ्रेंड से दूर रहने के लिए चेताया था, लेकिन वो नहीं मानी.
हाल ही में हाइवे पर चेकिंग के दौरान स्क्वाड ने बॉयफ्रेंड की कार को रोक लिया. जब वो उसकी तलाशी लेने जा रहे थे तभी अलीसा ने विवाद खड़ा कर दिया. तलाशी के दौरान उसकी हरकतों की वजह से बॉयफ्रेंड को वहां से भागने का मौका मिला गया. इतना ही नहीं अलीसा ने अपने सीनियर पुलिस ऑफिसर्स की भी बात नहीं मानी.
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल से ड्रग डीलर और अलीसा के संबंध के बारे में पुलिस और नारकोटिक्स स्क्वाड को पता है. टीमें उन्हें ट्रैक कर रही थीं. इससे पहले मैनहट्टन में घर की तलाशी के वक्त भी अलीसा ने बाधा डाली थी. जांच अधिकारी द्वारा ड्रग डीलर से दूर रहने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद, अलीसा ने अपने प्रेम संबंध उससे जारी रखे. यहां तक कि वो उसके साथ पार्टी में भी जाती थी. अलीसा का मानना है कि उसका बॉयफ्रेंड ड्रग डीलर नहीं है. पुलिस को गलतफहमी हुई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










