
अपराधी पर रखा 25 पैसे का इनाम, वायरल होने पर पुलिस ने बताई इसकी वजह
AajTak
यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है. यहां खूबीराम जाट नाम के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 पैसे का इनाम घोषित किया. खूबीराम पर भरतपुर के लखनपुर थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं
25 पैसे की आज के जमाने में क्या अहमियत है? शायद कुछ नहीं. लेकिन अगर ये रकम किसी खतरनाक अपराधी को पकड़ने के इनाम के तौर पर रख दी जाए तो? राजस्थान में ऐसा ही हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया. यहां पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए इनाम के तौर पर चवन्नी (25 पैसे) की घोषणा की और इसे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल तौर पर पोस्ट भी किया.
पुलिस ने सोशल मीडिया पर किया अनोखा एलान यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है. यहां खूबीराम जाट नाम के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 पैसे का इनाम घोषित किया. खूबीराम पर भरतपुर के लखनपुर थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की जरूरत है, और इसी के लिए यह हैरान करने वाला वाला इनाम रखा गया है.
भरतपुर पुलिस ने खूबीराम जाट की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर 25 पैसे का इनाम घोषित करते हुए पोस्ट साझा की. पोस्ट में लिखा गया:
'भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल ने मई के रहने वाले वांछित अपराधी खूबीराम जाट पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया है. अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.' साथ ही 25 पैसे वाली बात हैशटैग के साथ लिखी.'
देखें पोस्ट
भरतपुर पुलिस के इस अनोखे इनाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट आना लाजमी था. यूजर्स ने इस पर खूब चुटकी ली. पार्थ कुलकर्णी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के अमिताभ बच्चन को याद करते हुए उनकी मशहूर लाइन पोस्ट की, 'इतनी बड़ी रकम का आप क्या करेंगे?'

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










