
अपमान का बदला, पत्नी को सबक और 4 महीने की साजिश... शादी से पहले बेटे की हत्या करने वाले पिता ने पुलिस को क्या-क्या बताया?
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में 7 मार्च की रात ऐसा हत्याकांड सामने आया, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया. यहां पिता ने शादी से कुछ घंटे पहले अपने बेटे की चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी. इसके बाद 50 लाख की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कहा कि जो किया सही किया है. उसे कोई पछतावा नहीं है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) में 7 मार्च को शादी से कुछ घंटे पहले 54 साल के पिता ने अपने 29 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी पिता जेवरात और कीमती चीजें लेकर मौके से फरार हो गया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड के इन्वेस्टिगेशन (Investigation) के दौरान पुलिस के सामने कई बातें सामने आई हैं.
राजधानी दिल्ली में 7 मार्च को शादी से कुछ घंटे पहले 54 साल के पिता ने अपने 29 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी पिता जेवरात और कीमती चीजें लेकर मौके से फरार हो गया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड (Murder) के इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस के सामने कई बातें सामने आई हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता ने अलग रह रही पत्नी को सबक सिखाने के लिए जिम ट्रेनर बेटे की हत्या की.
यह भी पढ़ें: Goa Murder Case: चार साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ की पूरी हकीकत आई सामने!
दरअसल, 6-7 फरवरी की रात 29 साल के बेटे गौरव सिंघल की उसके पिता 54 वर्षीय रंगलाल सिंघल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. गौरव सिंघल जिम ट्रेनर था. उसकी शादी होने वाली थी. शादी से कुछ घंटे पहले उसके दक्षिण दिल्ली स्थित घर पर उसके चेहरे और छाती पर 15 बार चाकू से हमला किया गया. हत्या के दौरान रंगलाल के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली से जयपुर भाग गया था.
यह भी पढ़ें: Delhi: शादी से कुछ घंटे पहले पिता ने बेटे की कर दी हत्या, तीन साथियों संग मिलकर 15 बार मारा चाकू, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि वारदात को लेकर हमने सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिटले खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी रंगलाल घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था और उसने अपना फोन बंद कर लिया था. उसके जयपुर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के समय रंगलाल के पास 50 लाख रुपये के जेवरात और 15 लाख रुपये कैश थे, जिन्हें वह लेकर घर से भागा था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









