
अपने 51 करीबी लोगों को भी साथ ले गए Ashraf Ghani, Taliban के कब्जे से पहले Russian Aircraft से भागे थे UAE
Zee News
तालिबान शासन के खौफ के चलते अफगानिस्तान छोड़ने से पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी अपने 51 करीबी लोगों को भी साथ ले गए हैं. वह रूसी विमान से संयुक्त अरब अमीरात गए हैं. स्थानीय मीडिया ने उन 51 लोगों की लिस्ट भी जारी की है. इस बीच, राष्ट्रपति शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू हो गई है.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) अपने 51 करीबी लोगों के साथ मुल्क छोड़कर भागे हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, काबुल पर तालिबानी (Taliban) कब्जे से पहले भागे गनी के साथ उनके करीबी लोग भी थे. सभी रूसी विमान से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भाग गए हैं. बता दें कि राष्ट्रपति गनी सबसे पहले देश छोड़कर जाने वालों में शामिल हैं. आरोप लग रहे हैं कि वह अपने साथ नोटों से भरे बैग ले गए हैं. हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया है. افغانستان اینترنشنال به لیست افراد نزدیک اشرف غنی، رییس جمهور برکنار شده افغانستان دست یافته است که یکجا با او از کابل به امارات متحده عربی پناهنده شده اند. ‘अफगान इंटरनेशनल’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) तालिबान के कब्जे से ठीक पहले मुल्क छोड़कर UAE चले गए. उनके साथ उनके 51 करीबी भी भाग निकले हैं, जिसमें राष्ट्रपति की पत्नी रूला गनी, पूर्व अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब और क्रिकेटर मोहम्मद नबी शामिल हैं. ये सभी रूसी विमान (Russian Aircraft) से अफगानिस्तान छोड़कर चले गए थे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



