
'अपने संतरों की जांच करें', ब्रेस्ट कैंसर के एड से छिड़ा विवाद, दिल्ली मेट्रो को हटाना पड़ा विज्ञापन
AajTak
ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस को लेकर दिल्ली मेट्रो ने AI जेनरेटेड एक विज्ञापन लगाया था. जैसे ही इस विज्ञापन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बवाल मच गया. लगातार हो रही आलोचना के बाद दिल्ली मेट्रो ने अब विज्ञापन को हटाते हुए बयान जारी किया है.
भारी आलोचना के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की कि उसने मेट्रो ट्रेनों से स्तन कैंसर जागरूकता (Breast Cancer Awareness ) विज्ञापन हटा दिया है. विवादित विज्ञापन स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए था जिसके पोस्टर के नीचे “अपने संतरों की जांच करें” लिखा हुआ था.
स्तन कैंसर के प्रति असंवेदनशील अभियान पर दिल्ली मेट्रो ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह विज्ञापन थर्ड पार्टी द्वारा लगाया गया था, जिसके पास वर्तमान में विज्ञापन के अधिकार हैं. इस कंपनी के विज्ञापन का नाम "यू वी कैन" था.
दिल्ली मेट्रो का बयान
दिल्ली मेट्रो ने बयान में कहा, 'येलो लाइन मेट्रो में केवल एक ट्रेन में विज्ञापन था. घटना के प्रकाश में आने के बाद ट्रेन को तुरंत डिपो भेजा गया और विज्ञापन को हटा दिया गया. दिल्ली मेट्रो मामले की जांच कर रही है, तीसरे पक्ष ने DMRC को क्यों सूचित नहीं किया और अगर सूचित किया गया तो उसे कैसे मंजूरी मिली.'
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Rail Job 2024: बिना परीक्षा दिल्ली मेट्रो रेल में नौकरी पाने का मौका, 72600 रुपये तक मिलेगी सैलरी
बयान में आगे कहा गया है, 'डीएमआरसी अधिकारियों ने सामग्री को अनुचित पाया और तुरंत मामले का गंभीर संज्ञान लिया. उक्त विज्ञापन केवल एक ट्रेन में प्रदर्शित पाया गया और बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को शाम लगभग 7:45 बजे इसे हटा दिया गया. दिल्ली मेट्रो हमेशा जनता की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहने का प्रयास करती है और किसी भी तरह के अभियान/गतिविधि/प्रदर्शन विज्ञापन को प्रोत्साहित नहीं करती है. विज्ञापन का टेस्ट अच्छा नहीं है या सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन के प्रचलित दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है. दिल्ली मेट्रो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि अनुचित विज्ञापन की ऐसी घटनाएं उसके परिसर में न हों.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







