
अपने मुंह से कई गुना बड़ा अंडा निगल गया सांप, फिर हुआ ऐसा हाल... देखें वायरल Video
AajTak
वन्य जीवों की दुनिया भी अजीबोगरीब और कमाल की होती है. कुछ जीव-जंतुओं के पास ऐसी क्षमता होती है जिससे वो वाइल्ड नेचर में सर्वाइव कर सकें. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें एक सांप को अपने मुंह से भी बड़ा अंडा निगलते हुए दिखाया गया है.
प्रकृति के बीच रोज ऐसी कई अदभुत घटनाएं होती रहती हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इनमें से बहुत कम ही कैमरे में कैद हो पाती हैं. खासकर किसी वन्य जीव के शिकार करने का दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपने मुंह से कई गुने बड़े अंडे निगलते दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.
सांप अक्सर अपने मुंह से बड़े जीवों का शिकार करता है. सांप अपने शिकार को कभी भी टुकड़ों में नहीं खाता है. प्रकृति ने उसे इतने जबड़े दिए हैं कि मेंढक, चूहा, गिलहरी, छोटे पक्षी और खरगोश तक को वो आसानी से बेबस कर देता है और उसे पूरा का पूरा निगल जाता है.
सांप के शिकार करते हुए नजारे कम देखने को मिलते हैं सांप का शिकार करते हुए वीडियो काफी कम देखने को मिलते हैं. क्योंकि, सांप अपना शिकार काफी सतर्कता से और अकेले में करते हैं, ताकि उसके शिकार कोई भनक न पड़े. कई बार सांप दूसरे जीवों और पक्षियों के अंडे तक खा जाते हैं. अंडे को भी वो पूरा का पूरा निगल जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा सांप एक बड़े से अंडे को निगलता दिखाई देता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक सांप को अपने मुंह से कई गुना बड़ा अंडा निगलते हुए दिखाया गया है. एक बार मुंह में अंडे को भरने के बाद वो उसे निगलकर ही दम लेता है. काफी मुश्किल से सांप अंडे को निगल पाता है. अंडा निगलने पर उसका पेट किसी रबड़ की ट्यूब की तरफ फूल जाता है.
कुछ ही देर में निगल गया पूरा अंडा कुछ देर पेट में रखने के बाद सांप अंडे को बाहर निकाल देता है. बाहर निकला अंडा पूरी तरह से निचोड़ा हुआ रहता है. इससे साफ पता चलता है कि सांप ने अंडे को निगलकर उसे अपनी मजबूत जकड़न से अंदर ही फोड़ दिया और उसे पी गया. उसके बाद उसके बाहरी लेयर यानी छिलके को निकालकर फेंक दिया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










