
अपने बच्चे को 'कुत्ते' जैसा पट्टा बांधकर घुमाती है महिला, भड़के लोग तो बताई अजीब वजह
AajTak
रेचेल बुचर नाम की एक महिला ने बताया कि बेटे को 'पट्टे से बांधकर' सड़क पर घुमाने को लेकर लोग उसपर बुरी तरह भड़क गए थे. सोशल मीडिया पर उनके ऐसे एक वीडियो पर लोगों के ढेरों भद्दे कमेंट आए. इसके बाद उन्होंने लोगों को जवाब दिया है.
अपने बच्चों के साथ आप कैसा बर्ताव करते हैं इसको लेकर परिवार से लेकर समाज तक को फर्क पड़ता है और लोग इसपर अपनी राय देने से भी नहीं चूकते हैं. इसी तरह एक महिला ने बताया कि कैसे अपने बच्चे को संभालने को लेकर समाज उनपर सवाल उठाने लगा और कैसे उन्होंने सबको जवाब दिया.
'कैसी औरत हो बच्चे को कुत्ते की तरह...'
अपने बेटे को 'पट्टे पर बांधकर' सड़क पर घुमाने को लेकर रेचेल बुचर पर लोग बुरी तरह भड़क गए थे. सोशल मीडिया पर उनके ऐसे एक वीडियो पर लोगों के ढेरों भद्दे कमेंट आए .लोगों ने लिखा- कैसी औरत हो बच्चे को कुत्ते की तरह क्यों बांध रखा है, ये गलत है. कुछ ने कहा- मां ऐसी होती है क्या, बच्चे को जानवर समझती हो. इस सब के बाद उन्होंने खुद का बचाव करने के लिए एक पोस्ट किया. उसने रेडिट पर कहा- 'मेरा बच्चा मुझसे तेज दौड़ता है. मेरी हिस्टेरेक्टॉमी के स्कार टिशू के कारण, मुझे कभी-कभी उसके साथ चलने के लिए दौड़ने में परेशानी होती है. यह भी बता दूं कि मैं अपनी सर्जरी से पहले दौड़ती थी और हर दिन दौड़ती थी .तो मैं आलसी तो बिलकुल नहीं हूं. ये मेरी मजबूरी है.'
'ऐसे तो आप एक दिन उसे जंजीर बांध देंगी'
हालांकि, उनके इस पोस्ट पर भी लोगों को ढेरों कमेंट आए. लोगों के कहा- बच्चा भागता है तो क्या पट्टा बांध दोगी, इससे अच्छा स्ट्रोलर में ले जाओ. एक यूजर ने लिखा- ऐसे तो आप एक दिन उसे जंजीर भी बांध देंगी.
महिला ने माना बेटा एडॉप्टेड है

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










