
अपनी Wife को Corona Infected कर प्यार की पींगे बढ़ा रहे थे Matt Hancock, अब Salary लेने से किया इनकार
Zee News
ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी मार्था काफी समय तक कोरोना वायरस से पीड़ित रहीं, जो मैट हैनकॉक (Matt Hancock) के चलते उनमें पहुंचा. उधर, जीना कोलाडांगेलो के पति ओलिवर ट्रेस (Oliver Tress) भी इस खुलासे से टूट गए हैं. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि जीना उन्हें धोखा दे सकती हैं.
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) जिस वक्त अपनी सहयोगी के साथ प्यार की पींगें बढ़ा रहे थे, उनकी पत्नी कोरोना (Coronavirus) से जंग लड़ रही थीं जो उन्हें अपने पति से ही मिला था. हैनकॉक की पत्नी मार्था की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और माना जा रहा है कि उनमें यह संक्रमण हैनकॉक से पहुंचा. मार्था को इसका इल्म भी नहीं था कि उनके पति पीठ पीछे अपनी सहयोगी से रिश्ता बना रहे हैं. जब मैट हैनकॉक के सीक्रेट अफेयर की बात सामने आई, तो मार्था के पैरों तले जमीन खिसक गई. ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) की पत्नी मार्था होयर मिलर (Martha Hoyer Millar) इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई हैं. वह अपने शादीशुदा जीवन को लेकर बेहद खुश थीं और कई मौकों पर उन्होंने इसका इजहार भी किया था. वहीं, खबर है कि हैनकॉक अपनी प्रेमिका जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) के साथ अलग रहने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भी अपने फैसले से अवगत करा दिया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



