
'अपनी सलामती चाहते हो तो रुपए दो...' खुद को गैंगस्टर बताने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
5 जुलाई को सीतगोड़ा निवासी जतिन स्टोर के मालिक अमित चावला ने लिखित शिकायत सीतगोड़ा थाना में दर्ज कराई थी. अमित ने पुलिस को बताया था कि उसे धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की गई है. पुलिस ने अमित को जिस नंबर से कॉल किया गया था. उसे ट्रेस करना शुरू कर दिया था.
झारखंड के जमशेदपुर शहर में कई व्यापारियों बीते कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे. फोन करने वाला खुद को गैंगस्टर बताता था और व्यापारियों से रंगदारी की मांग करता था. फोन करने वाला कहता था कि उसने कई लोगों को हत्या की है, अगर अपनी सलामती चाहते हो तो रुपये दो, नहीं दो मार दूंगा. धमकी से परेशाना होकर व्यापरियों ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली और साइबर टीम की मदद से खुद को गैंगस्टर बताने वाले युवक को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, सीतगोड़ा थाना पुलिस ने व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की 35 साल के बंटी गुहा के रूप में हुई है. वह शहर के व्यापारियों को फोन करता था और खुद को गैंगस्टर बताते हुए जान से मारने की धमकी देकर रंगदाकी की मांग किया करता था. आरोपी के खिलाफ शहर के कई थानों में पीड़ितों ने केस दर्ज कराए थे.
व्यापारी को दी थी धमकी
5 जुलाई को भी सीतगोडा निवासी जतिन स्टोर के मालिक अमित चावला से रंगदारी मांगी गई थी. अमित ने इसकी लिखित शिकायत सीतगोड़ा थाना में दर्ज कराई थी. अमित ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उसे धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की है. पुलिस ने अमित को जिस नंबर से कॉल किया गया था. उसे ट्रेस करना शुरू कर दिया था. इसके लिए साइबर टीम की मदद ली गई.
कोलकाता से गिरफ्तार किया गया आरोपी
पुलिस को फर्जी गैंगस्टर आरोपी बंटी गुहा के कोलकाता में होने की जानकारी मिली. इसके बाद सीतगोड़ा थाने की टीम कोलकाता गई और बंटी को धरदबोचा. इसके बाद उसे जमशेदपुर लाया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









